Home Sports Live मैच में दिग्गज ने लगाई रोहित शर्मा समेत 3 खिलाड़ियों की क्लास, 1 खेल रहा सूर्यकुमार की जगह!

Live मैच में दिग्गज ने लगाई रोहित शर्मा समेत 3 खिलाड़ियों की क्लास, 1 खेल रहा सूर्यकुमार की जगह!

0
Live मैच में दिग्गज ने लगाई रोहित शर्मा समेत 3 खिलाड़ियों की क्लास, 1 खेल रहा सूर्यकुमार की जगह!

[ad_1]

हाइलाइट्स

श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा दूसरे वनडे में फ्लॉप रहे
पूर्व ओपनर ने कप्तान समेत तीन बैटर्स की क्लास लगाई

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन एक मैच में धमाकेदार होता है तो दूसरे ही मुकाबले में एकदम से नीचे चला जाता है. श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम के बैटर ने रनों का अंबार लगाया तो दूसरे मुकाबले में एक दम से बिखर गई. कप्तान रोहित शर्मा समेत तीन टॉप ऑर्डर बैटर की पूर्व भारतीय ओपनर ने क्लास लगाई.

कोलकाता में श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और भारत की धारदार गेंदबाजी के आगे महज 215 रन ही बना पाई. कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट चटकाए जबकि उमरान मलिक ने 2 विकेट हासिल किए. टीम इंडिया के सामने छोटा सा लक्ष्य था लेकिन कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर अपना विकेट सस्ते में गंवाकर वापस लौट गए. पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने विराट के बारे में तो कुछ नहीं कहा लेकिन बाकी तीनों की जमकर क्लास लगा दी.

रोहित समेत 3 बैटर की लगी क्लास

लाइव मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए गंभीर ने कहा, भारत के तीनों टॉप आर्डर बैटर रोहित शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को आप देखिए तो एक जैसा स्टांस रखते हैं. तीनों ही एक कमजोरी है जिसकी वजह और वो आगे आकर खेलना पसंद नहीं करते हैं. जैसा उनका स्टांस बनता है वो बेहद वाइड है और इसकी वजह से ही तीनों के तीनों बैकफुट पर खेलते हैं. इनको आगे आकर खेलने में मुश्किल होती है और यही वजह है कि वो ऐसे आउट हो रहे हैं.

वनडे में नहीं चलेगा ऐसा

गंभीर ने साफ तौर पर कहा कि जैसा रोहित, गिल और अय्यर खेल रहे हैं वो टी20 में ज्यादा बल्लेबाजी करने की वजह से है. जो खेल दिख रहा है यो टी20 में तो चल जाता है लेकिन वनडे में ऐसा नहीं चलने वाला. वनडे फॉर्मेट जैसा है उसमें आपको सिर्फ बैकफुट पर खेलने से नहीं काम चलेगा.

Tags: India Vs Sri lanka, Rohit sharma, Shreyas iyer, Shubman gill

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here