Home Sports WATCH: कुलदीप ने ऐसा फंसाया कि श्रीलंकाई कप्तान ने नहीं मांगा पानी! स्वीप शॉट के चक्कर में उड़वा लिए स्टंप्स

WATCH: कुलदीप ने ऐसा फंसाया कि श्रीलंकाई कप्तान ने नहीं मांगा पानी! स्वीप शॉट के चक्कर में उड़वा लिए स्टंप्स

0
WATCH: कुलदीप ने ऐसा फंसाया कि श्रीलंकाई कप्तान ने नहीं मांगा पानी! स्वीप शॉट के चक्कर में उड़वा लिए स्टंप्स

[ad_1]

Kuldeep Yadav Video, IND vs SL 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों ने कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंका के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. टीम इंडिया ने सीरीज के दूसरे वनडे में श्रीलंकाई टीम की पारी को 215 रन पर समेट दिया. चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने दमदार प्रदर्शन किया. उनके अलावा पेसर मोहम्मद सिराज ने भी कमाल की गेंदबाजी की. 

भारतीयों की कातिलाना गेंदबाजी

भारतीय गेंदबाजों ने ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में कमाल का प्रदर्शन किया. श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.4 ओवर में 215 रन के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई. चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 51 रन देकर 3 विकट लिए. उनके अलावा पेसर मोहम्मद सिराज ने 5.4 ओवर गेंदबाजी की और 30 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. युवा पेसर उमरान मलिक ने 2 विकेट झटके जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल को एक विकेट मिला.

शनाका को किया बोल्ड

यूपी के कानपुर से ताल्लुक रखने वाले स्पिनर कुलदीप यादव ने मुकाबले में जो 3 विकेट चटकाए, उसमें श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को शिकार बनाना बेहद खास रहा. टीम के 4 विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए श्रीलंकाई कप्तान शनाका ने वही करने की कोशिश की, जो वह सबसे अच्छी तरह जानते हैं यानी स्वीप शॉट. उन्होंने कुलदीप की लेग स्टंप पर आती गेंद को स्वीप करने की कोशिश की. हालांकि इस भारतीय स्टार की गेंद ज्यादा नहीं घूम पाई जिसके कारण शनाका गच्चा खा गए. गेंद उनका लेग-स्टंप ले उड़ी और शनाका को पवेलियन लौटना पड़ा.

यहां क्लिक कर देखें, शनाका के विकेट का VIDEO

कोलकाता में चमके कुलदीप

घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले कुलदीप ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 51 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए. कुलदीप ने कुसल मेंडिस, चरित असलंका और कप्तान दासुन शनाका को पवेलियन की राह दिखाई. यह कुलदीप की गेंदबाजी का ही कमाल था कि श्रीलंका के 6 विकेट महज 126 रन तक गिर गए थे. 

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi– अब किसी और की ज़रूरत नहीं

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here