[ad_1]
हाइलाइट्स
मोहम्मद नवाज पर भड़के बाबर आजम
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
पाकिस्तान के कप्तान हैं बाबर आजम
नई दिल्ली. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (Pakistan vs New Zealand) के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नौ जनवरी 2022 को कराची स्थित नेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में बाबर आर्मी को 11 गेंद शेष रहते छह विकेट से बड़ी जीत मिली. मैच के हीरो युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह रहे. इसके बाद दोनों टीमों की भिड़ंत 11 जनवरी को एक बार फिर नेशनल स्टेडियम में हुई. इस बार कीवी टीम ने पलटवार करते हुए मेजबान टीम को 79 रनों से करारी शिकस्त दी. मैच के दौरान पाक कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) अपने खिलाड़ियों पर थोड़ा उखड़े हुए नजर आए. इस पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में क्षेत्ररक्षण के दौरान बाबर आजम ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद नवाज (Muhammad Nawaz) पर अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में सुना जा सकता है कि वह बीच मैदान में चिल्लाते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि, ‘जान के सिंगल कराया ना.’ इसपर अपनी सफाई में नवाज भी कुछ कहते नजर आते हैं, लेकिन दोबारा बाबर के गुस्से में सवाल करने पर वह शांत हो जाते हैं.
Babar Nawaz ko na daanto😭😔 pic.twitter.com/TNo8C3peUE
— a. (@yoonosenadaa) January 11, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, Mohammad Nawaz, Pakistan vs New Zealand
FIRST PUBLISHED : January 13, 2023, 20:50 IST
[ad_2]
Source link