Home Sports Hockey World Cup: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का जीत से आगाज, हार्दिक-अमित के दम पर स्पेन को रौंदा

Hockey World Cup: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का जीत से आगाज, हार्दिक-अमित के दम पर स्पेन को रौंदा

0
Hockey World Cup: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का जीत से आगाज, हार्दिक-अमित के दम पर स्पेन को रौंदा

[ad_1]

India vs Spain Highlights: भारतीय टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप-2023 में जीत से आगाज किया. उसने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से मात दी. भारतीय टीम के लिए अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने गोल दागे. टीम इंडिया के दोनों गोल पहले हाफ में ही हो गए. इसके बाद बाकी दो क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर पाई. 

हार्दिक और अमित चमके

भारत को शुरुआती क्वार्टर में अमित रोहिदास ने बढ़त दिलाई. उन्होंने 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा. इसके बाद अगले क्वार्टर में हार्दिक सिंह ने बढ़त को दोगुना कर दिया. हार्दिक सिंह ने 26वें मिनट में मैदानी गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया. स्पेनिश टीम पूरे मैच में कोई गोल नहीं कर पाई. 

ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से हराया

जेरेमी हैवर्ड और टॉम क्रेग की हैट्रिक से दुनिया की नंबर एक टीम आस्ट्रेलिया ने एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप में पूल ए के मैच में शुक्रवार को फ्रांस को 8-0 से रौंदा. क्रेग ने आठवें, 31वें और 44वें मिनट में फील्ड गोल दागे जबकि हैवर्ड ने 12 मिनट के भीतर तीनों गोल 26वें, 28वें और 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किए. इससे पहले पूर्व ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को दुनिया की 14वें नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका ने काफी कड़ी चुनौती दी हालांकि अर्जेंटीना ने यह मैच 1-0 से जीता.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi– अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here