Home Sports बैटर का हवाई फायर सीधे स्टेडियम की छत से जा टकराया, छक्का या डेड बॉल? अंपायर के फैसले पर छिड़ी बहस

बैटर का हवाई फायर सीधे स्टेडियम की छत से जा टकराया, छक्का या डेड बॉल? अंपायर के फैसले पर छिड़ी बहस

0
बैटर का हवाई फायर सीधे स्टेडियम की छत से जा टकराया, छक्का या डेड बॉल? अंपायर के फैसले पर छिड़ी बहस

[ad_1]

हाइलाइट्स

बिग बैश लीग के मैच में अंपायर के फैसले से बहस छिड़ गई
बिग बैश लीग के नियम से फैंस भी हो रहे हैरान

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग का मौजूदा सीजन क्रिकेट के अलावा विवादित फैसलों की वजह से भी सुर्खियों में रहा. इस महीने की शुरुआत में ब्रिसबेन हीट और सिडनी सिक्‍सर्स के बीच खेले गए मैच में माइकल नेसर ने बाउंड्री पर जो कैच लपका था, उस पर भी काफी विवाद हुआ था. नेसर ने कैच पकड़ने के बाद संतुलन बनाने के लिए गेंद को हवा में उछाल दिया था और खुद बांउड्री लाइन के पार चले गए थे. इसके बाद, नेसर बाउंड्री के अंदर रहते हुए फिर हवा में उछले और गेंद को मैदान के अंदर फेंक दिया और तेजी से भीतर आकर कैच को पूरा कर लिया. अंपायर ने इस कैच को सही करार दिया था.

अब बिग बैश लीग में ऐसा ही एक और वाकया हुआ है, जब अंपायर के फैसले पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कोई कह रहा है कि अंपायर का फैसला सही था. तो कोई इस फैसले से अलग सोच रहा है.

आखिर अंपायर के किस फैसले के खिलाफ यह बहस हो रही है. पहले यह जान लीजिए. शनिवार को बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच टक्कर थी. इस मैच में स्टार्स के बैटर जो क्लार्क का हवाई फायर डॉकलैंड्स मैदान की छत से जा टकराया. दरअसल, यह क्लोज रूफ वाला स्टेडियम है. इस पर अंपायर के फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया.

इस मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन बनाए थे. इसका पीछा करते हुए मेलबर्न स्टार्स को जो क्लार्क और थॉमस रोजर्स की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई. क्लार्क ने तीसरे ओवर से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे. इस ओवर में उन्होंने ऐसा शॉट खेला, जिसपर बवाल हो रहा.

Tags: Australia, Big bash league



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here