Home Sports Rishabh Pant Accident से सामने आई हैरान करने वाली बात, अगले 6 महीने तक ऋषभ की…

Rishabh Pant Accident से सामने आई हैरान करने वाली बात, अगले 6 महीने तक ऋषभ की…

0
Rishabh Pant Accident से सामने आई हैरान करने वाली बात, अगले 6 महीने तक ऋषभ की…

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत पिछले साल दिसंबर में एक भीषण कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे. 30 दिसंबर को दिल्ली से अपने होमटाउन जाते वक्त उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ था. गंभीर रूप से घायल टीम इंडिया के स्टार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका इलाज इस वक्त मुंबई में इलाज चल रहा है. पंत को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है जिसके मुताबिक अगले 6 महीने उनके लिए बेहद मुश्किल रहने वाले हैं.

ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को दिल्ली से रुड़की कार चलाकर जाते हुए गंभीर कार एक्सीडेंट के शिकार हो गए थे. उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी और स्थानीय लोगों ने उनको देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया था. उनके घुटने में काफी चोट आई थी और एयरलिफ्ट कर मुंबई ले जाकर इसकी सर्जरी कराई गई थी. इस वक्त वो अस्पताल में हैं और उनकी स्थिति बेहतर है. गंभीर चोट की वजह से अगले 6 महीने तक वो मैदान पर नहीं उतर पाएंगे और 2023 में उनके वापसी की उम्मीद ना के बराबर है.

espncricinfo की खबर के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर होने के बाद आईपीएल में भी पंत नहीं खेलेंगे, अब खबर है कि अक्टूबर नवंबर में भारत में जो वनडे वर्ल्ड कप होना है उसके चयन के लिए भी वो उपलब्ध नहीं हो पाएंगे. खबरों की माने तो पंत को मैदान पर वापसी करने में यह पूरा साल लग सकता है. अगले 6 महीने में वो फिट हो जाएंगे और सामान्य जीवन में लौट जाएंगे लेकिन प्रैक्टिस के लिए तैयार होने में कुछ महीने और लगेंगे.

Tags: India vs Australia, Rishabh Pant

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here