Home Sports Hockey World Cup: भारत ने इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोका, वर्ल्ड कप टेबल में फिर भी मिला फायदा

Hockey World Cup: भारत ने इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोका, वर्ल्ड कप टेबल में फिर भी मिला फायदा

0
Hockey World Cup: भारत ने इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोका, वर्ल्ड कप टेबल में फिर भी मिला फायदा

[ad_1]

FIH World Cup, India vs England: भारत ने एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में रविवार को इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला. इस मुकाबले के ड्रॉ रहने के बावजूद भारतीय टीम को फायदा मिला. हालांकि टीम क्वार्टर फाइनल में सीधे एंट्री की दौड़ में बनी हुई है. खचाखच भरे बिरसा मुंडा स्टेडियम में पूल-डी के कांटे के मैच में दोनों टीमें कई मौके मिलने के बावजूद उसे भुना नहीं सकी.

भारत का शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड को मैच में 8 और भारत को 4 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन मेजबान टीम का पेनल्टी कॉर्नर डिफेंस जबर्दस्त था. अब इंग्लैंड और भारत के दो मैचों में 4-4 अंक हैं. ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में जाएगी. भारत को आखिरी लीग मैच में 19 जनवरी को वेल्स से खेलना है जबकि इंग्लैंड का सामना स्पेन से होगा. दोनों टीमों के अगर समान अंक रहे तो बेहतर गोल औसत वाली टीम अंतिम-8 में जाएगी. इंग्लैंड का गोल औसत अभी प्लस पांच है जिसने पहले मैच में वेल्स को 5-0 से हराया था जबकि भारत ने स्पेन को 2-0 से मात दी थी.

इंग्लैंड को शुरुआती क्वार्टर में मिले 5 पेनल्टी कॉर्नर

पहले क्वार्टर में इंग्लैंड का दबदबा रहा जिसे पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारत ने जबर्दस्त बचाव किया. भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मनदीप सिंह ने दिलाया लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह उस पर गोल नहीं कर सके. दूसरे क्वार्टर में वालास जाचारी इंग्लैंड को मिले छठे पेनल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं कर सके. इसके तुरंत बाद इंग्लैंड को सातवां पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे अमित रोहिदास ने रोक दिया. भारत को तीसरा पेनल्टी कॉर्नर हरमनप्रीत ने दिलाया और चौथा भी उसके तुरंत बाद मिला. पहले पर हरमनप्रीत चूके तो दूसरे पर वरुण कुमार गोल नहीं कर सके.

भारत को अंत में हुआ नुकसान

इंग्लैंड को 37वें मिनट में बढ़त मिल जाती लेकिन डेविड कोंडोन का शॉट बाहर से निकल गया. इंग्लैंड के सैम वार्ड भी रिवर्स शॉट पर गोल करने के करीब पहुंचे थे जब उनके सामने गोलकीपर पी आर श्रीजेश अकेले थे लेकिन शॉट वाइड चला गया. आखिरी कुछ मिनट तक भारत को दस खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा जब हार्दिक सिंह चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए. इसके बावजूद इंग्लैंड टीम कोई गोल नहीं कर सकी और आखिरी मिनट में उसे मिला पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया. दूसरे पूल मैच में स्पेन ने वेल्स को 5-1 से हराया. (Input: PTI)

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi– अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here