Home World Nepal Plane Crash Video: क्रैश से पहले एयर होस्टेस ने बनाया था ये प्यारा वीडियो, अब हो रहा वायरल

Nepal Plane Crash Video: क्रैश से पहले एयर होस्टेस ने बनाया था ये प्यारा वीडियो, अब हो रहा वायरल

0
Nepal Plane Crash Video: क्रैश से पहले एयर होस्टेस ने बनाया था ये प्यारा वीडियो, अब हो रहा वायरल

[ad_1]

Nepal Plane Crash Video: नेपाल में हुए दर्दनाक विमान हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. लैंडिंग से पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में 68 यात्रियों समेत कुल 72 लोग सवार थे. इस विमान हादसे में एयर होस्टेस ओसिन अली की भी मौत हो गई. उनकी मौत के बाद टिकटॉक पर बनाया गया उनका एक वीडियो सामने आया है. उन्होंने यह वीडियो प्लेन के अंदर बनाया था. प्लेन के अंदर मुस्कुराते हुए वीडियो बनाते हुए ओसिन अली ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब उन्हें प्लेन क्रैश में इस दुनिया को अलविदा कहना होगा. इस वीडियो में वह प्लेन में अकेली नजर आ रही हैं.

हादसा सुबह 11.10 बजे

गौरतलब है कि येती एयरलाइंस के एटीआर-72 विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी. इसमें 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. विमान पोखरा के पास पहुंचा ही था कि सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर लैंड करने से महज 10 सेकंड पहले क्रैश हो गया. नेपाली मीडिया के मुताबिक, हादसा पोखरा के पुराने डोमेस्टिक एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हुआ.

मशहूर लोकगायिका नीरा छांट्याल का भी निधन

nira chhantyal nepali folk singer

इस हादसे में नेपाल की मशहूर लोकगायिका नीरा छांट्याल की भी मौत हो गई. नीरा पोखरा में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं. नीरा ने एक महीने पहले यूट्यूब पर अपना नया वीडियो अपलोड किया था. लोगों को नीरा के गाने खूब पसंद हैं.

जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन

विमान हादसे के बाद नेपाल सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई. इसके बाद एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई. इसके साथ ही सरकार ने हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है. खुद प्रधानमंत्री प्रचंड ने बचाव अभियान की निगरानी के लिए पोखरा जाने की घोषणा की थी, लेकिन सुरक्षा का जायजा लेने गया हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण बीच रास्ते से ही लौट आया.

इस हादसे के संबंध में नेपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि विमान हादसा मौसम की वजह से नहीं बल्कि तकनीकी खराबी की वजह से हुआ है. एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से यह भी कहा गया है कि विमान के पायलट ने लैंडिंग के लिए एटीसी से अनुमति ली थी. लैंडिंग के लिए भी ओके कहा गया, इसके साथ ही पोखरा एटीसी से लैंडिंग के लिए भी ओके कहा गया. सिविल एविएशन अथॉरिटी का कहना है कि लैंडिंग से ठीक पहले विमान में आग की लपटें देखी गईं. इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ. वहीं यति एयरलाइंस ने शाम को एक आधिकारिक बयान जारी कर 68 लोगों के मरने की पुष्टि की है.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की ज़रूरत नहीं

(एजेंसी इनपुट के साथ)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here