Home Sports भाई, तेरा काम है रन बनाना… सरफराज खान को किसने कहा ऐसा? डॉन ब्रैडमैन को लेकर क्या बोला युवा बैटर

भाई, तेरा काम है रन बनाना… सरफराज खान को किसने कहा ऐसा? डॉन ब्रैडमैन को लेकर क्या बोला युवा बैटर

0
भाई, तेरा काम है रन बनाना… सरफराज खान को किसने कहा ऐसा? डॉन ब्रैडमैन को लेकर क्या बोला युवा बैटर

[ad_1]

हाइलाइट्स

सरफराज खान लगातार रनों का ढेर लगा रहे हैं
दिल्ली के खिलाफ जड़ा करियर का 13वां शतक
चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब

नई दिल्ली. सरफराज खान (Sarfaraz Khan) आज किसी नाम के मोहताज नहीं हैं. घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले इस बेहद प्रतिभावान बैटर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई टीम में बेशक जगह नहीं मिली हो बावजूद इसके यह खिलाड़ी हार मानने को तैयार नहीं है. सरफराज ने मुंबई की ओर से दिल्ली (Mumbai vs Delhi) के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में शतकीय पारी खेलकर चयनकर्ताओं को मुंहतोड़ जवाब दिया है. फर्स्ट क्लास करियर का 13वां शतक जड़ने के बाद सरफराज ने कहा कि वह कोच के भरोसे को तोड़ना नहीं चाहते. उनका काम रन बनाना है और वह इसमें लगातार सफल होते जा रहे हैं.

सरफराज ने दिल्ली के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में मुश्किल समय में 155 गेंदों पर 125 रन की पारी खेली. उन्होंने इस दौरान 16 चौके और 4 छक्के लगाए. सरफराज की बेहतरीन पारी के दम पर मुंबई ने पहली पारी में 293 रन बनाए. सरफराज ने यह पारी उस समय खेली जब टीम को उनकी सख्त जरूरत थी. मुंबई की टीम पहले बैटिंग करते हुए एक समय 66 के स्कोर पर अपने टॉप के 4 बैटर का विकेट गंवा चुकी थी.

यह भी पढ़ें:Rohit Sharma न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म कर पाएंगे शतकों का सूखा? 52 पारियों से इंटरनेशनल सेंचुरी का इंतजार.. Kohli से ले सकते हैं प्रेरणा

पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर को मलाइका अरोड़ा की बहन कर चुकी हैं डेट… 4 साल में हुआ ब्रेकअप.. सहेली के पति को बनाया हमसफर

सरफराज ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘ मुझे सब सपोर्ट करते हैं. कोच अमोल मजूमदार सर भी मुझसे बात करते रहते हैं और कहते हैं कि भाई तेरा काम है रन बनाना. तू ही एक है जो यदि बीच में हमारा विकेट गिरता है तो तू ही गेम को आगे ले जा सकता है. टीम मुझपर भरोसा करती है तो मैं उस भरोसे को तोड़ना नहीं चाहता. जब तक मैं विकेट पर खड़ा रहता हूं तब तक ड्रेसिंगरूम का माहौल रिलेक्स रहता है. मुझे देखकर यह अच्छा लगता है कि मैं क्रीज पर एंज्वॉय करूं और टीम मेरी ड्रेसिंगरूम में रिलेक्स मूड में रहे. ‘

सरफराज खान का औसत 80 से ज्यादा का है
25 वर्षीय सरफराज खान करियर का 25वां फर्स्ट क्लास मुकाबला खेल रहे हैं. अभी तक उन्होंने 81.51 की औसत से रन बनाए हैं. उनका औसत दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन के आसपास है. उन्होंने अपने इस करियर में 13 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं. ओवरऑल की बात करें तो 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले बैटर में ब्रैडमैन इकलौते ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनका औसत से सरफराज खान से ज्यादा है.

ब्रैडमैन ने 95.14 की औसत से रन बनाए
डॉन ब्रैडमैन के बारे में सवाल पूछे जाने पर सरफराज ने कहा, ‘ मुझे खुशी है की पिछले 3 साल से मैं सर डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड के इर्द-गिर्द चल रहा हूं. हर समय तो ऐसा रहेगा नहीं. लेकिन कोशिश करता हूं कि लगातार रन बनाते चलूं.’ ब्रैडमैन कीबात करें तो उन्होंने 234 मैचों में 95.14 की औसत से 28067 रन बनाए थे. ब्रैडमैन के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 117 सेंचुरी और 69 हाफ सेंचुरी दर्ज है.

Tags: Delhi, Mumbai, Ranji Trophy, Sarfaraz Khan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here