[ad_1]

राफेल नडाल
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मौजूदा चैम्पियन राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो चुके हैं। उन्हें टूर्नामेंट के दूसरे दौर में सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। यूएसए के मैकेंजी मैकडोनाल्ड ने नडाल को 6-4, 6-4, 7-5 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। इस साल के पहले ग्रैंड स्लैम में शीर्ष वरीयता प्राप्त नडाल के खिलाफ मैकडॉनल्ड ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की। अमेरिकी खिलाड़ी ने इस मैच में शानदार शुरुआत की और पहले सेट से ही अच्छी लय में दिख रहे थे। हालांकि, शुरुआत में नडाल भी बढ़िया लय में थे, लेकिन मैच के बीच वह चोटिल हो गए और उनकी लय बिगड़ गई। इसी का फायदा उठाकर अमेरिकी खिलाड़ी ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया।
[ad_2]
Source link