Home Breaking News Roorkee: जहां हुआ था ऋषभ पंत का एक्सीडेंट…वहां NHAI ने बचाव के लिए क्रिस्टल प्लास्टिक पेंट से बनाई पट्टियां

Roorkee: जहां हुआ था ऋषभ पंत का एक्सीडेंट…वहां NHAI ने बचाव के लिए क्रिस्टल प्लास्टिक पेंट से बनाई पट्टियां

0
Roorkee: जहां हुआ था ऋषभ पंत का एक्सीडेंट…वहां NHAI ने बचाव के लिए क्रिस्टल प्लास्टिक पेंट से बनाई पट्टियां

[ad_1]

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जिस जगह क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकराई थी उसके आसपास एनएचएआई ने सड़क के बीच में क्रिस्टल प्लास्टिक पेंट की पट्टियां बनाईं हैं। यहां कुछ स्थानों पर इनका रंग फीका हो गया था। वहीं कट के पास पहले पट्टियां नहीं थी, यहां भी पेंट कर सफेद रंग की पट्टियां बना दी गई हैं।

Roorkee: जहां हुआ था ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट अब वहां बनेगी सर्विस लेन, चौड़ी हो जाएगी सड़क

क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दुर्घटना के बाद से हाईवे पर बारीक से बारीक चीजों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। खासकर पहले से ही डेंजर जोन घोषित दुर्घटनास्थल पर सभी सुरक्षा के उपायों के लिए कसरत की जा रही है।

यहां सबसे बड़ा खतरा हाईवे किनारे सिंचाई विभाग के रजवाहे के कारण हाईवे की चौड़ाई कम होने के चलते बना हुआ है। इसके समाधान के लिए एनएचएआई ने रजवाहे को 4.5 मीटर शिफ्ट करने और रजवाहे के ऊपर पुलिया का निर्माण कर सर्विस लेन तैयार करने की योजना बनाई है।

वहीं घटनास्थल के समीप एनएचएआई पूर्व में कुछ स्थानों पर सड़क की उखड़ी बजरी के चलते पैचिंग का काम करा चुका है। वहीं, मंगलवार को एनएचएआई के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटनास्थल के समीप सड़क पर फीकी दिखाई दे रही सफेद पट्टियों पर क्रिस्टल प्लास्टिक पेंट किया।

साथ ही यहां पर बने कट पर पहले पट्टियां नहीं बनाई गई थी। अब यहां भी सफेद रंग की पट्टियां खींच दी गई हैं। इन पट्टियों के चलते रात के समय सड़क पर चलने में आसानी होगी। साथ ही वाहन चालकों केे कम रोशनी में भी इस बात का अंदाजा लग सकेगा कि उनका वाहन डिवाइडर से कितनी दूर है।

बता दें कि बीते 30 दिसंबर को दिल्ली से रुड़की ढंढेरा अशोकनगर में अपने घर लौटते समय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार नारसन में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर डिवाइडर से टकरकर हादसे का शिकार हो गई थी। कार हाईवे के दूसरी तरफ पलटी लेते हुए करीब 200 मीटर तक जा पहुंची थी। वहीं, कार में भयंकर आग लग गई थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here