[ad_1]

राखी सावंत
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राखी सावंत का समय इन दिनों खराब चल रहा है। यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। मां की तबीयत बिगड़ने से लेकर पति आदिल के निकाह न कबूल ने तक, ‘ड्रामा क्वीन’ की जिंदगी में हर रोज नया ड्रामा हो रहा है। आज एक बार फिर राखी सावंत की जिंदगी में नई मुसीबत ने दस्तक दी। दरअसल, कुछ महीनों पहले शर्लिन चोपड़ा के द्वारा कराई गई शिकायत पर आज मुंबई पुलिस ने एक्शन लिया था, जिसके बाद पुलिस ने राखी को हिरासत में लिया था। पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री से कई घंटों तक पूछताछ हुई, जिसके बाद अब वह अंबोली थाने से बाहर आ गई हैं। राखी के बाहर आने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका वही पुराना स्वैग नजर आ रहा है।
[ad_2]
Source link