[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत ने न्यूजीलैंड को हैदराबाद वनडे में हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ली
पिछले वनडे में शतक ठोकने वाले विराट कोहली 8 रन बनाकर आउट हुए
कोहली को ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले अपनी सालों पुरानी परेशानी का हल ढूंढना होगा
नई दिल्ली. पिछले कुछ साल से भारतीय क्रिकेट में बार-बार एक बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि आखिर कब विराट कोहली के शतकों का सूखा खत्म होगा? पिछले साल एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक ठोककर उन्होंने इस इंतजार को खत्म किया और 2023 में तो 3 वनडे में दो शतक ठोककर धमाकेदार आगाज किया. उनके इस फॉर्म को देखकर यही लग रहा है कि कोहली पुराने रंग में लौट आए हैं. उनके बल्ले से भले ही शतक निकलने लगे हैं. अभी भी एक परेशानी या कमजोरी ऐसी है, जो उनकी पीछा नहीं छोड़ रही और कोहली को जल्द ही इस परेशानी का कोई न कोई हल ढूंढना होगा.
विराट कोहली की यह परेशानी न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद वनडे में भी नजर आई. अपने पिछले वनडे में नाबाद 166 रन ठोकने के बाद कोहली से यही उम्मीद थथी कि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ भी इसी प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहेंगे. लेकिन, यह नहीं हुआ. विराट सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए.
उन्हें न्यूजीलैंड के स्पिनर मिचेल सैंटनर ने आउट किया. सैंटनर की यह गेंद पढ़ने पर विराट गच्चा खा गए और बैकफुट पर डिफेंड करने की कोशिश की. लेकिन, गेंद स्पिन हुई और उनका ऑफ स्टम्प बिखर गया. उनके इस तरह आउट होने के बाद एक बार फिर यह साफ हो गया कि बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों को खेलने में उन्हें परेशानी हो रही है.
15 बार बाएं हाथ के स्पिनर ने किया कोहली का शिकार
2020 से अगर आंकड़े देखें तो विराट कोहली तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 15 बार बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आउट हुए हैं. इस दौरान वो टी20 में 3 बार, वनडे में 6 और टेस्ट में भी इतनी ही बार वो बाएं हाथ के स्पिनर ने उनका शिकार किया है. इस अवधि में दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने उन्हें वनडे में 2-2 बार आउट किया है. इसके अलावा मिचेल सैंटनर और तबरेज शम्सी भी एक-एक बार कोहली का शिकार कर चुके हैं. इसमें से 90 फीसदी बार फिंगर स्पिनर ने उन्हें आउट किया है.
आखिर क्यों बाएं हाथ के स्पिनर कोहली को परेशान कर रहे?
विराट कोहली 2020 से अबतक 6 बार टेस्ट में बाएं हाथ के स्पिनर का शिकार हुए हैं. फिलहाल, इसकी जो वजह नजर आ रही है, वो यह कि वो गेंद की लेंथ को भांप नहीं पा रहे. बांग्लादेश के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में खेले गए चटोग्राम टेस्ट में भी कोहली बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे. वो गेंद की लेंथ को ठीक से भांप नहीं पाए थे और बैकफुट पर जाकर खेलने की कोशिश में बोल्ड हो गए थे. हैदराबाद वनडे में सैंटनर के खिलाफ भी वो इसी तरह आउट हुए.
पिछले साल श्रीलंका के स्पिनर लसिथ एंबुलदेनिया ने भी मोहाली टेस्ट में कुछ इसी अंदाज में कोहली को चारों खाने चित किया था. विरोधी टीमों को विराट की इस कमजोरी का पता चल गया है. इसलिए जिन भी टीमों के पास बाएं हाथ के स्पिनर हैं. वो शुरुआत में ही उन्हें कोहली के खिलाफ गेंद थमा देते हैं.
कोहली को जल्द ही अपनी इस कमजोरी को दूर करना होगा. क्योंकि भारत का अगला बड़ा इम्तिहान घर पर ऑस्ट्रेलिया से है. कंगारू टीम भी बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर को लेकर भारत आएगी और ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी कोहली की इस कमजोरी का पता है. ऐसे में विराट को जल्दी ही इससे निपटने का रास्ता निकालना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs new zealand, Keshav Maharaj, Mitchell Santner, Shakib Al Hasan, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 19, 2023, 08:47 IST
[ad_2]
Source link