Home Breaking News बड़े ‘दिलवाले’ थे सबके चहेते सुशांत, इस फिल्म के लिए पांच करोड़ फीस छोड़ लिए थे सिर्फ 21 रुपये

बड़े ‘दिलवाले’ थे सबके चहेते सुशांत, इस फिल्म के लिए पांच करोड़ फीस छोड़ लिए थे सिर्फ 21 रुपये

0
बड़े ‘दिलवाले’ थे सबके चहेते सुशांत, इस फिल्म के लिए पांच करोड़ फीस छोड़ लिए थे सिर्फ 21 रुपये

[ad_1]

21 जनवरी…आज बॉलीवुड के उस अभिनेता का जन्मदिन है, जिसके निधन ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। आज भी अभिनेता के फैंस उनकी याद में सोशल मीडिया पर उनके नाम को ट्रेंड कराने ही हिम्मत रखते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं सबके चहेते सुशांत सिंह राजपूत की, जो कि 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। अभिनेता ने अपनी अदाकारी और जिंदादिली से फैंस का दिल जीत लिया था। तो चलिए आज अभिनेता के जन्म दिवस के मौके पर आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बताते हैं- 

सुशांत उन लोगों में से थे, जिन्होंने अपने जीवन में ऐसे-ऐसे कारनामे किए जिन्हें भुला पाना फैंस के लिए नामुमकिन है। टीवी से बॉलीवुड का सफर उन्होंने अपने दम पर तय किया था। सबसे पहले अभिनेता टीवी शो पवित्र रिश्ता में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली और एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। सुशांत की  फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी को आज भी फैंस उतना ही पसंद करते हैं। इस फिल्म में अभिनेता ने अपने किरदार से सभी का दिल जीत लिया था।

इसे भी पढ़ें- Raveena Tandon: रवीना टंडन की बेटी राशा को लॉन्च करेंगे अभिषेक कपूर? एक्शन-एडवेंचर फिल्म में आएंगी नजर

सुशांत ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म ‘काई पो चे से’ की थी। इसके बाद वह ‘पीके’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’ और ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ में नजर आए थे। सुशांत के करियर का टर्निंग प्वाइंट साल 2016 में आई ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड’ स्टोरी थी। फिल्म ने 250 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके अलावा वह केदारनाथ और सोनचिरैया में भी नजर आ चुके हैं। सुशांत की आखिरी फिल्म छिछोरे थी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here