Home Sports Wrestlers vs WFI: पहलवानों ने खत्म किया धरना, खेल मंत्री के आश्वासन पर लिया फैसला, इन बातों पर बनी सहमति

Wrestlers vs WFI: पहलवानों ने खत्म किया धरना, खेल मंत्री के आश्वासन पर लिया फैसला, इन बातों पर बनी सहमति

0
Wrestlers vs WFI: पहलवानों ने खत्म किया धरना, खेल मंत्री के आश्वासन पर लिया फैसला, इन बातों पर बनी सहमति

[ad_1]

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 18 जनवरी से दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी देश के शीर्ष पहलवानों का धरना प्रदर्शन खत्म हो गया है. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के साथ शुक्रवार देर रात बैठक के बाद WFI प्रमुख पर लगे आरोपों की जांच के लिए एक समिति बनाने की घोषणा की और उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया, जिसके बाद पहलवानों ने अपना धरना प्रदर्शन स्थगित करने का फैसला किया. डब्ल्यूएफआइ अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों की जांच के लिए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने भी एक 7 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है.

खेल मंत्रालय तीन सदस्यीय जांच समिति के सदस्यों के नामों की आज घोषणा करेगा. यह समिति 4 सप्ताह में बृजभूषण शरण सिंह और WFI के अन्य पदाधिकारियों पर लगे सभी आरोपों की जांच करेगी और अपना रिपोर्ट खेल मंत्रालय को सौंपेगी. जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक बृजभूषण शरण सिंह डब्ल्यूएफआई और उसके कामकाज से खुद को अलग रखेंगे. शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने WFI अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि वह किसी की पैरवी या रहम से अध्यक्ष नहीं बने हैं, बल्कि मतदान प्रक्रिया के तहत निर्वाचित हुए हैं.

अनुराग ठाकुर ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ पर गंभीर आरोप लगाए, WFI में ये क्या सुधार चाहते हैं, ये बातें भी सामने आईं. उन्होंने कहा कि एक ओवरसाइट कमेटी का गठन किया जाएगा, जो अगले 4 हफ्तों में अपनी जांच पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि पहलवानों के प्रोटेस्ट के पहले ही दिन हमने WFI से जवाब मांग लिया था. बैठक में मांगें जो रखी गईं उस पर सबने सहमति बनाई. जो जांच कमेटी बनेगी, उसमें महिला सदस्यों की संख्या ज्यादा होगी. अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो आइओए की कमेटी बनी है, वह आंतरिक शिकायत कमेटी है. ये किसी भी खेल संघ में महिलाओं से जुड़े मामलों को जांच करेगी.

Wrestlers Protest: बृजभूषण सिंह के खिलाफ जांच के लिए IOA ने किया 7 सदस्यीय कमेटी का गठन

बजरंग पूनिया ने जताया खेल मंत्री का आभार
बजरंग पूनिया ने कहा, ‘मैं सबका धन्यवाद देता हूं. हमें विश्वास है कि निष्पक्ष जांच होगी. मंत्री जी ने खिलाड़ियों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है. कुश्ती संघ की तरफ से खिलाड़ियों को पहले धमकियां मिली हैं, लेकिन मंत्री जी ने कहा है कि हम सब आपके साथ हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमेशा खिलाड़ियों का साथ दिया है. हम धरना नहीं देना चाहते थे, लेकिन पानी सिर के ऊपर से निकल गया था. मीडिया का धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि हमें आपके साथ की जरूरत थी, जो हमें मिला है.’

क्यों बजरंग-साक्षी जैसे ओलंपिक में मेडल जीत चुके पहलवान सड़क पर उतरे? जंतर-मंतर पर खोला मोर्चा

आईओए ने भी गठित की 7 सदस्यीय समिति
इससे पहले शुक्रवार देर शाम भारतीय ओलिंपिक संघ (आइओए) ने बृजभूषण पर लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए 6 बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की, जिसके अन्य सदस्यों में पहलवान योगेश्वर दत्त, तीरंदाज डोला बनर्जी, भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव, दो वकील तालिश रे और श्लोक चंद्रा और पूर्व शटलर अलकनंदा अशोक शामिल हैं. दूसरी तरफ, बृजभूषण गोंडा में बैठकर दिल्ली में हो रही हलचल पर नजर रखे हुए थे. पहले उन्होंने 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की घोषणा की थी, लेकिन देर शाम उन्होंने इसे रद कर दिया, वह मीडिया के सामने नहीं आए.

Tags: Anurag thakur, BJP MP Brijbhushan Sharan Singh, Wrestling Federation of India

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here