Home Sports ये लीजिए…रोहित शर्मा से कम उम्र में हो गया नामकरण! जानें शुभमन गिल को क्या मिला निकनेम?

ये लीजिए…रोहित शर्मा से कम उम्र में हो गया नामकरण! जानें शुभमन गिल को क्या मिला निकनेम?

0
ये लीजिए…रोहित शर्मा से कम उम्र में हो गया नामकरण! जानें शुभमन गिल को क्या मिला निकनेम?

[ad_1]

हाइलाइट्स

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में रोहित ने जड़ा था दोहरा शतक.
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 2-0 से बनाई बढ़त.

नई दिल्ली. भारत के युवा बल्लेबाजों ने सेलेक्टर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है. हाल ही में भारत के भविष्य के रूप में आए शुभमन गिल (Shubman Gill). इस खिलाड़ी को डबल सेंचुरी जड़ने वाले ईशान किशन (Ishan Kishan) के स्थान पर टीम में मौका दिया गया था. जिसके बाद यह मुद्दा काफी चर्चा का विषय रहा. लेकिन गिल ने इसको कुछ इस अंदाज में साबित किया कि रोहित से लेकर ईशान तक सभी पीछे हो गए. वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरुआती कदमों के बीच ही इस खिलाड़ी को निकनेम मिल गया है.

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में दोहरा शतक ठोक दिया था. उनके बल्ले से ये पारी तब निकली जब रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम का साथ छोड़ दिया था. इस डबल सेंचुरी के साथ गिल ने साबित किया कि उन्हें एक डबल सेंचुरियन के स्थान पर जगह क्यों मिली है. इतना ही नहीं, वह अब रोहित शर्मा और ईशान किशन से आगे हैं. गिल अब सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

रोहित शर्मा से पहले मिल गया निकनेम

भारतीय कप्तान को हिटमैन के नाम से जाना जाता है. यह उस मैच की कहानी है जब रोहित ने 26 साल की उम्र में डबल सेंचुरी जड़ दी थी. लेकिन गिल ने हिटमैन से पहले ही ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिससे उन्हें रोहित से पहले निकनेम मिल गया. 23 वर्षीय को पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने एक प्यारा सा नाम दिया है.

वनडे क्रिकेट से बनी थी बात…अब शतक का इंतजार, रोहित ने मौजूदा फॉर्म को लेकर तोड़ी चुप्पी

मैंने आपको ‘स्मूथमैन गिल’ नाम दिया है- सुनील गावस्कर

21 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद गावस्कर के साथ युवा बल्लेबाज ने बातचीत की. उस दौरान पूर्व दिग्गज ने कहा, ‘मैंने आपको एक नया उपनाम दिया है, स्मूथमैन गिल. मुझे उम्मीद है कि आप बुरा नहीं मानेंगे.’

इसपर शुभमन गिल ने जवाब दिया, ‘मुझे बिल्कुल भी आपत्ति नहीं है सर.’ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में गिल ने 40 रन की नाबाद पारी खेली. भारत ने इस मुकाबले को 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है.

Tags: India vs new zealand, Rohit sharma, Shubman gill, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here