[ad_1]
ChatGPT In Hindi: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में जिस तेजी से विकास हो रहा है। उससे आने वाले वक्त में हमारी जिंदगी व्यापक तौर पर प्रभावित होने वाली है। इसी सिलसिले में इन दिनों ओपन एआई कंपनी द्वारा तैयार किया गया चैटबॉट टूल चैटजीपीटी काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। चैटजीपीटी एक खास प्रकार का चैटबॉट है, जिसे आप कुछ भी सवाल कर सकते हैं। यह चैटबॉट टूल आपके सवालों का उत्तर लगभग सटीक ढंग से देता है। हालांकि, इसके द्वारा दिए गए उत्तरों में कई बार संदर्भों की कमी होती। आप इस चैटबॉट से अपनी किसी भी समस्या से लेकर गहरे दार्शनिक सवाल कर सकते हैं। उन सवालों का उत्तर यह चैटबॉट पारंगत अंदाज में देता है। हालांकि, चैटजीपीटी क्या क्या कर सकता है? इस बारे में खूब चर्चा हो रही है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि चैटजीपीटी किन चीजों को नहीं कर सकता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं –
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चैट जीपीटी एक मशीन लर्निंग चैटबॉट है। ऐसे में यह टूल आपको उन्हीं जानकारियों को दे सकता है, जो इसमें फीड की गई हैं। इसके पास सामान्य समझ नहीं है। यह केवल उन्हीं डाटा को रेंडर करके आपको जानकारी देता है, जो इसके भीतर फीड किया गया है।
चैटजीपीटी ज्यादा रचनात्मक नहीं हो सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि इसके भीतर जो डाटा की फीडिंग की गई है वह सीमित है। चैट जीपीटी अभी उस स्तर तक नहीं पहुंचा, जहां वह इंसानों की तरह बातों को समझ कर उसका जवाब दे सके।
[ad_2]
Source link