Home Sports IND vs NZ: 2 साल में भारत के लिए एक तिहाई वनडे भी नहीं खेला, फिर भी गेंदबाज दिलाएगा वर्ल्ड कप का ताज!

IND vs NZ: 2 साल में भारत के लिए एक तिहाई वनडे भी नहीं खेला, फिर भी गेंदबाज दिलाएगा वर्ल्ड कप का ताज!

0
IND vs NZ: 2 साल में भारत के लिए एक तिहाई वनडे भी नहीं खेला, फिर भी गेंदबाज दिलाएगा वर्ल्ड कप का ताज!

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने न्यूजीलैंड को रायपुर वनडे में 8 विकेट से हराया
3 वनडे की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ली
मोहम्मद शमी ने नई गेंद से कमाल की गेंदबाजी की

नई दिल्ली. हैदराबाद में आखिरी ओवर में मिली जीत के बाद टीम इंडिया ने रायपुर में न्यूजीलैंड को कोई मौका नहीं दिया. 108 रन पर कीवी टीम को समेटने के बाद 8 विकेट से आसानी से दूसरा वनडे जीता और इसके साथ ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली. जब गेंदबाज किसी टीम को इतने कम स्कोर पर आउट कर देते हैं तो फिर बल्लेबाजों के लिए राह बहुत मुश्किल नहीं होती. भारत-न्यूजीलैंड के बीच रायपुर में हुए दूसरे वनडे में ऐसा ही हुआ. रोहित शर्मा के तूफानी अर्धशतक के दम पर पर भारत ने 21वें ओवर में 2 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की जीत के हीरो गेंदबाज रहे. खासतौर पर जिस तरह से नई गेंद से मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की, वो देखने लायक रही.

मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में यह बता दिया कि उनकी गिनती क्यों दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में होती है. उन्होंने न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलेन को अपने जाल में फंसाया. शमी ने पहली 4 गेंद आउट स्विंग फेंकी और 138 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई पांचवीं गेंद तेजी से अंदर की तरफ आई. एलेन इसके लिए तैयार नहीं थे. गेंद उनके पैड से टकराकर विकेट पर जा लगी और इस तरह न्यूजीलैंड को पहला झटका शून्य के स्कोर पर ही लग गया.

शमी ने रायपुर में तेज गेंदबाजी के अनुकूल कंडीशन का पूरा फायदा उठाया. उन्होंने गुड लेंथ पर गेंदबाजी की और सीम पोजीशन का खास ध्यान रखा. ताकि नई गेंद से पिच में मौजूद नमी का पूरा फायदा उठा सकें. उनकी कसी हुई गेंदबाजी के कारण ही न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को अपने खेलने के अंदाज में बदलाव करना पड़ा. ” isDesktop=”true” id=”5260237″ >

शमी का दूसरा शिकार डेरिल मिचेल बने. उन्होंने शमी की स्विंग की काट ढूंढने के लिए आगे निकलकर शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन, शमी ने चतुराई दिखाई और गेंद की लेंथ में ऐसा बदलाव किया कि मिचेल का शॉट सीधा उनके हाथ में आया और इस तरह शमी को दूसरी सफलता मिली.

शमी ने पावरप्ले में सिर्फ एक फुल लेंथ गेंद फेंकी
शमी ने पहले 4 ओवर में सिर्फ एक फुल लेंथ गेंद फेंकी. लेकिन, वो भी ऐसी नहीं थी जिसपर आसानी से न्यूजीलैंड के बैटर ड्राइव लगा पाते. शमी की कसी हुई गेंदबाजी के कारण ही मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या न्यूजीलैंड पर शिकंजा कस पाए और 15 रन के स्कोर पर आधी कीवी टीम को पवेलियन लौटा दिया.

बीच के ओवर में भी कसी हुई गेंदबाजी की
प्रसिद्ध कृष्णा या उमरान मलिक पिछले दो सालों में वनडे में बीच के ओवर में एक तरह से भारतीय पैट अटैक की अगुआई कर रहे हैं. हालांकि, प्रसिद्ध चोट के कारण लंबे वक्त से टीम से बाहर चल रहे जबकि उमरान को वनडे में प्लेइंग-XI में लगातार जगह इसलिए नहीं मिल रही. क्योंकि भारत शार्दुल ठाकुर के रूप में नंबर-8 पर ऐसा खिलाड़ी चाहता है, जो बैटिंग भी कर सके. हालांकि, उमरान और प्रसिद्ध की गैरहाजिरी में भी शमी ने पुरानी गेंद के साथ भी बीच के ओवर में जबरदस्त गेंदबाजी की और वनडे विश्व कप के संभावितों में अपने दावे को और मजबूत किया.

IND vs AUS: वही रफ्तार….पुरानी धार, बस कुछ वक्त का इंतजार, मैदान में लौटने को स्टार गेंदबाज तैयार

शमी ने 2 साल में सिर्फ एक तिहाई वनडे खेले
बुमराह के फिट हो जाने के बाद शमी को टीम इंडिया में उनके लिए जगह बनानी पड़ सकती है. हालांकि, इस अनुभवी तेज गेंदबाज के लिए यह नया नहीं है. वो पिछले वनडे विश्व कप के बाद से ही नियमित रूप से वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं. इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने 2020 की शुरुआत से 44 में से सिर्फ 14 वनडे में उतरे हैं. यानी टीम इंडिया जितने वनडे इस अवधि में खेली. उसके एक तिहाई में ही शमी प्लेइंग-XI का हिस्सा बने. मोहम्मद सिराज जिस तेजी से उभरे, उसने शमी को पीछे धकेल दिया. लेकिन, रायपुर में शमी ने जिस तरह की गेंदबाजी की. उसने यह साबित कर दिया कि वो ऐसे गेंदबाज नहीं जो खामोशी से किनारे हो जाएं.

KL Rahul की शादी के फंक्शन की तस्वीरें आ गई सामने, हल्दी, मेहंदी से संगीत तक कब क्या होगा…

अगर शमी इस साल इसी लय से गेंदबाजी करने में सफल रहे तो विश्व कप का 12 साल का सूखा वो अकेले खत्म करने की ताकत रखते हैं. यह टीम इंडिया के लिए भी फायदे की बात है. क्योंकि कितनी टीमें यह कह सकती हैं कि उनके पास प्लान-बी के रूप में शमी जैसा धाकड़ गेंदबाज है.

Tags: India vs new zealand, Jasprit Bumrah, Mohammed Shami, Mohammed siraj, ODI World Cup, Prasidh krishna, Team india, Umran Malik

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here