Home Breaking News महंगाई से मिलेगी राहत: बफर स्टॉक से 30 लाख टन गेहूं बेचने की तैयारी; आटे की बढ़ती कीमत पर लगेगी लगाम

महंगाई से मिलेगी राहत: बफर स्टॉक से 30 लाख टन गेहूं बेचने की तैयारी; आटे की बढ़ती कीमत पर लगेगी लगाम

0
महंगाई से मिलेगी राहत: बफर स्टॉक से 30 लाख टन गेहूं बेचने की तैयारी; आटे की बढ़ती कीमत पर लगेगी लगाम

[ad_1]

गेहूं स्टॉक

गेहूं स्टॉक
– फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्र सरकार ने गेहूं और आटे की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों ने मुताबिक, सरकार अपने बफर स्टॉक से 30 लाख टन गेहूं खुले बाजार में बेचेगी, ताकि गेहूं और आटे की कीमतों को नियंत्रित किया जा सके।

इस समय देश में आटे की औसत कीमत बढ़कर करीब 38 रुपये प्रति किलो हो गई है। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ओपन मार्केट सेल स्कीम (ओएमएसएस) के तहत 30 लाख टन गेहूं का स्टॉक आटा मिलों और व्यापारियों को बेचेगा। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने 19 जनवरी को कहा था कि गेहूं और आटे की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सरकार जल्द ही बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाएगी।

बता दें, ओएमएसएस नीति के तहत सरकार भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को समय-समय पर थोक उपभोक्ताओं और निजी व्यापारियों को खुले बाजार में पूर्व-निर्धारित कीमतों पर खाद्यान्न, विशेष रूप से गेहूं और चावल बेचने की अनुमति देती है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here