[ad_1]

कोरोना नेजल वैक्सीन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या के बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने नाक से दी जाने वाली देश की पहली कोरोना वैक्सीन लॉन्च कर दी है। इसे भारत बायोटेक ने तैयार किया है। इस कोविड-19 वैक्सीन का नाम INCOVACC रखा गया है।
अभी तक देश में इंजेक्शन के जरिए लोगों को वैक्सीन लगाई जाती थी, लेकिन अब नेजल वैक्सीन भी तैयार हो चुकी है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ये नेजल वैक्सीन क्या होती है? ये वैक्सीन कितनी असरदार है? बाजार में नेजल वैक्सीन का टीका कितने का मिलेगा? कैसे इसे तैयार किया गया है? आइए समझते हैं…
[ad_2]
Source link