Home Breaking News Haryana: हरियाणा में शुगर मिलों के बाहर किसानों का धरना खत्म, गन्ने का रेट बढ़ाने को लेकर हो रहा था प्रदर्शन

Haryana: हरियाणा में शुगर मिलों के बाहर किसानों का धरना खत्म, गन्ने का रेट बढ़ाने को लेकर हो रहा था प्रदर्शन

0
Haryana: हरियाणा में शुगर मिलों के बाहर किसानों का धरना खत्म, गन्ने का रेट बढ़ाने को लेकर हो रहा था प्रदर्शन

[ad_1]

किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी।

किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी।
– फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में शुगर मिलों के बाहर चल रहा किसानों का धरना खत्म हो गया है। कुरुक्षेत्र की सैनी धर्मशाला में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश स्तरीय अहम बैठक हुई जिसमें गन्ना किसानों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता गुरनाम सिंह चढूनी ने की। बैठक में फैसला किया गया कि आज से ही किसानों का आंदोलन खत्म होगा। जींद में चल रही संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में गन्ने के रेट को लेकर जो भी फैसला लिया जाएगा, उसका समर्थन किया जाएगा।

गुरनाम सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने गन्ने के रेट दस रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए हैं। हालांकि यह मूल्य वृद्धि बेहद कम है लेकिन किसानों की जीत है। अब किसान अपने गन्ने को ज्यादा दिन तक नहीं रख सकते हैं। जनहित में फैसला लिया गया है कि मिलों के बाहर चलाया जा रहा धरना खत्म किया जाए। आज से ही धरना खत्म कर दिया गया है और मिलें चलने में कोई बाधा नहीं की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here