Home Sports IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक की कप्तानी का होगा ‘एग्जाम’, इन प्लेयर्स पर होगा जीत का दारोमदार

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक की कप्तानी का होगा ‘एग्जाम’, इन प्लेयर्स पर होगा जीत का दारोमदार

0
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक की कप्तानी का होगा ‘एग्जाम’, इन प्लेयर्स पर होगा जीत का दारोमदार

[ad_1]

India vs New Zealand 1st T20: भारतीय टीम वनडे सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में जीत दर्ज करने उतरेगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे स्टार प्लेयर्स को आराम दिया गया है. ऐसे में हार्दिक की कप्तानी की परीक्षा भी होगी. वहीं, टीम में कई युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है, जो अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. 

टीम में मिली युवा प्लेयर्स को जगह 

भारत की टी20 टीम को हार्दिक पांड्या की अगुवाई में नया स्वरूप दिया गया है, जिसमें कई शीर्ष खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है. इस टीम ने हाल में श्रीलंका को 2-1 से हराया था. 

घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद पृथ्वी शॉ की टी20 टीम में वापसी हुई है. उन्होंने असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में रिकॉर्ड 379 रन की पारी खेली थी. इस 23 साल खिलाड़ी ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच जुलाई 2021 में खेला था और ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक उन्हें मौका देते हैं या गिल और किशन की सलामी जोड़ी के साथ ही आगे बढ़ते हैं. 

शानदार फॉर्म में है ये खिलाड़ी 

शुभमन गिल इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. विशेषकर वनडे में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है और पिछली चार पारियों में तीन शतक लगाए हैं, जिनमें 208 रन की एक पारी में शामिल है जो उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर है. पंजाब का यह सलामी बल्लेबाज टी20 में भी अपनी इस फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेगा. 

सूर्यकुमार यादव पर होंगी निगाहें 

सूर्यकुमार यादव  न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन जब टी20 की बात आती है तो वह सबसे खतरनाक बल्लेबाज बन जाते हैं. वह वनडे की असफलता की भरपाई टी20 मैचों में करना चाहेंगे. भारत की बल्लेबाजी मजबूत नजर आती है, लेकिन उसे गेंदबाजी विभाग पर ध्यान देने की जरूरत है. 

शिवम मावी ने दिखाया दम 

युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी (Shivam Mavi) ने हालांकि अपने डेब्यू पर ही अच्छा प्रदर्शन किया था और 22 रन देकर चार विकेट लिए थे. वह उमरान मलिक के साथ मिलकर खतरनाक जोड़ी बना सकते हैं.

पिछले वनडे में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को लंबे समय बाद एक साथ खेलने का मौका मिला था, लेकिन टी20 में इनमें से किसी एक को ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है. इस छोटे प्रारूप में चहल को प्राथमिकता दी जाती रही है और अक्षर पटेल की अनुपस्थिति में इस लेग स्पिनर का प्रदर्शन भी काफी मायने रखेगा. 

 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here