Home Sports 10वीं में 4 प्रतिशत अंक के लिए थामा बल्ला…अब टीम इंडिया में एंट्री, जानिए जीतेश शर्मा की दिलचस्प कहानी

10वीं में 4 प्रतिशत अंक के लिए थामा बल्ला…अब टीम इंडिया में एंट्री, जानिए जीतेश शर्मा की दिलचस्प कहानी

0
10वीं में 4 प्रतिशत अंक के लिए थामा बल्ला…अब टीम इंडिया में एंट्री, जानिए जीतेश शर्मा की दिलचस्प कहानी

[ad_1]

Jitesh Sharma

हम आपको बताने जा रहे हैं जीतेश शर्मा की जुबानी. जीतेश ने इएसक्रिकइंफो से बातचीत के दौरान बताया कि उनका टीम इंडिया तक का सफर कैसा रहा है. हैरानी तब हुई जब जीतेश बताते हैं कि उन्हें क्रिकेट में दिलचस्पी ही नहीं थी. (Jitesh Sharma Instagram)
Jitesh Sharma

जीतेश क्रिकेट कभी खेलना ही नहीं चाहते थे. उनका सपना डिफेंस में ऑफीसर बनने का था. 10वीं में 4 प्रतिशत अधिक अंक के लिए जीतेश ने बल्ला पकड़ा. जिसके बाद वह लगातार अच्छा करते गए. जीतेश महाराष्ट्र के रहने वाले हैं जहां स्टेट क्रिकेट खेलने पर बोर्ड एग्जाम में 4 प्रतिशत अंक मिलते हैं. (Jitesh Sharma Instagram)
Jitesh Sharma

दोस्तों की राय मिलने के बाद जीतेश ने यह फैसला किया था. उन्होंने स्कूल टीम से विकेटकीपर की कमी को पूरा किया. उससे पहले वह स्कूल टीम से फुटबॉल प्लेयर थे. 10वीं में स्टेट खेलने के बाद कोच अमर ने उन्हें क्रिकेट में करियर बनाने की सलाह दी. जीतेश आगे बढ़े और अंडर-16 में सेलेक्ट हो गए. (Jitesh Sharma Instagram)
Jitesh Sharma

इसके बाद 12वीं में भी जीतेश ने 4 प्रतिशत अधिक अंक के लालच में स्टेट खेला. उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें एहसास हो गया कि उनकी लाइफ कहीं और जा रही है. उसके बाद से ही उनकी क्रिकेट में दिलचस्पी बढ़ गई. हालांकि, तब तक उन्होंने टीम इंडिया में सेलेक्ट होने के बारे में नहीं सोचा था. (Jitesh Sharma Instagram)
Jitesh Sharma

जीतेश को टीम के साथ घूमना, मस्ती करना काफी पसंद था. जीतेश बताते हैं कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उन्हें टीम इंडिया में चुना जाएगा. क्योंकि टीम का चयन हो चुका था. लेकिन अचानक संजू सैमसन चोटिल हुए और उन्हें फोन कर दिया गया. जिसके बाद वह काफी हैरान रह गए. (Jitesh Sharma Instagram)
Jitesh Sharma

इसके अलावा विकेट-कीपर बल्लेबाज ने बताया कि टीम के खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करके काफी अच्छा महसूस हुआ. ड्रेसिंग रूम में हमेशा खुशी का माहौल बना रहता है. (Jitesh Sharma Instagram)
Team india huddle vs nz odi

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 27 जनवरी को खेला जाएगा. अब देखना होगा इस सीरीज में जीतेश को टीम में मौका मिलता है या नहीं. यह मुकाबला रांची में खेला जाएगा. (AP)
prithvi shaw

जीतेश शर्मा से पहले टीम प्रबंधन पृथ्वी शॉ के विकल्प की ओर देखेगा. उन्होंने हाल ही में एक शानदार ट्रिपल सेंचुरी जड़ टीम में अपनी जगह बनाई थी. लेकिन रांची में मैच से पहले टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने साफ कर दिया है कि पृथ्वी को अभी इंतजार करना होगा. (AFP)

Tags: Hardik Pandya, India vs new zealand, Prithvi Shaw, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here