Home Breaking News IND vs NZ 1st T20 Live: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से आगाज करना चाहेगा भारत, थोड़ी देर में टॉस

IND vs NZ 1st T20 Live: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से आगाज करना चाहेगा भारत, थोड़ी देर में टॉस

0
IND vs NZ 1st T20 Live: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से आगाज करना चाहेगा भारत, थोड़ी देर में टॉस

[ad_1]

06:16 PM, 27-Jan-2023

IND vs NZ Live: हार्दिक की शानदार कप्तानी

हार्दिक की कप्तानी में अब तक भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने आठ टी20 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है और छह मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। एक मैच टाई रहा है, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। हार्दिक की कप्तानी में भारतीय टीम आयरलैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीत चुकी है। मिशन 2024 टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए भारतीय टीम जीत के लय को बरकरार रखना चाहेगी।

06:16 PM, 27-Jan-2023

IND vs NZ Live: टी20 में न्यूजीलैंड से 15 महीनों से नहीं हारी टीम इंडिया

भारतीय टीम पिछले करीब 15 महीने से इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड से नहीं हारी है। इस फॉर्मेट में कीवी टीम से भारत को पिछली हार 31 अक्तूबर 2021 को मिली थी। तब टी20 वर्ल्ड कप में दुबई में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था। इसके बाद से दोनों टीमें इस फॉर्मेट में पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें से चार मैच भारत ने जीते, जबकि एक मैच टाई रहा है। यह दोनों टीमों के बीच आठवीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज है। भारत ने इसमें से चार सीरीज जीती है, जबकि तीन में भारत को हार मिली है। भारत को टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से पिछली हार 2018/19 में मिली थी। तब कीवी टीम ने भारत को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से शिकस्त दी थी। 

06:15 PM, 27-Jan-2023

IND vs NZ Live: दोनों टीमों के आंकड़े

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 22 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 भारत ने जीते हैं, जबकि नौ मैचों में कीवी टीम ने जीत हासिल की। तीन मैच टाई रहे हैं। भारत में दोनों टीमें आठ बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से पांच बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, जबकि न्यूजीलैंड को तीन मैचों में जीत मिली। रांची में भारत और न्यूजीलैंड की टीम एक बार आमने-सामने आ चुकी है। 2021 में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी।

06:12 PM, 27-Jan-2023

IND vs NZ 1st T20 Live: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से आगाज करना चाहेगा भारत, थोड़ी देर में टॉस

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में युवा टीम इंडिया ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। आगे भी टीम इस प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की कमान अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर के हाथों में है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here