Home Breaking News भारत जोड़ो यात्रा: श्रीनगर में बर्फबारी के बीच राहुल ने फहराया तिरंगा, आज होगा पदयात्रा का समापन

भारत जोड़ो यात्रा: श्रीनगर में बर्फबारी के बीच राहुल ने फहराया तिरंगा, आज होगा पदयात्रा का समापन

0
भारत जोड़ो यात्रा: श्रीनगर में बर्फबारी के बीच राहुल ने फहराया तिरंगा, आज होगा पदयात्रा का समापन

[ad_1]

श्रीनगर में बर्फबारी के दौरान तिरंगा फहराते राहुल

श्रीनगर में बर्फबारी के दौरान तिरंगा फहराते राहुल
– फोटो : बासित जरगर

विस्तार

श्रीनगर में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मौलाना आजाद रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में बर्फबारी के बीच तिरंगा फहराया। शेर ए कश्मीर स्टेडियम में जनसभा के बाद आज पदयात्रा का समापन होगा।

जनसभा में 23 विपक्षी दलों के नेताओं के आने की संभावना है। श्रीनगर समेत अन्य जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी के बाद यातायात प्रभावित हुआ है। ऐसे में जनसभा स्थगित होने की भी बात कही जा रही है। लेकिन किसी भी नेता ने इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं की है। 

रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।

लाल चौक पर दस मिनट के ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया था। दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और साप्ताहिक पिस्सू बाजार को भी सुरक्षा कारणों से बंद करवा दिया गया था। वहीं, लाल चौक की तरफ जाने वाली सभी सड़कों को भी सील कर दिया गया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here