Home Breaking News Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश पुलिस ने 5000 से अधिक खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश पुलिस ने 5000 से अधिक खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए

0
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश पुलिस ने 5000 से अधिक खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए

[ad_1]

अनंतपुर पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन।

अनंतपुर पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन।
– फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को दावा किया कि जून, 2022 में शुरू की गई चैटबॉट सेवा की मदद से 8.25 करोड़ रुपये के पांच हजार से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

एसपी डॉ फकीरप्पा कैगिनेल्ली ने कहा कि 15 अन्य राज्यों के लोगों और हमारे राज्य के 18 जिलों के लोगों को खोए हुए सेलफोन सौंपने में बहुत खुशी हुई। एसपी ने कहा कि इसके लिए उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर दिया था और जिन लोगों के फोन खो गए थे उनकी सहायता के लिए पुलिस स्टेशनों में गए या प्राथमिकी दर्ज किए बिना 17 मार्च को यह सेवा शुरू की गई थी।

अधिकारियों ने कहा कि लोगों को अधिक सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने के लिए 26 जून को चैटबॉट सेवा को लॉन्च किया गया था। अनंतपुर के बाहर अन्य राज्यों या जिलों के लोगों के लिए एक पेशेवर कूरियर कंपनी के सहयोग से “फ्री डोर डिलीवरी” कार्यक्रम शुरू किया गया था। उन्होंने बताय कि चैट बॉट सेवा शुरू करने के बाद कम सयम में ही अब तक 8.25 करोड़ के 5,077 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। अनंतपुर जिला पुलिस मोबाइल फोन बरामदगी में आंध्र प्रदेश में पहले स्थान पर है।

जिला एसपी ने मंगलवार को 700 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन सौंपे जबकि बाकी मोबाइल फोन जिला पुलिस पहले ही वितरित कर चुकी है। आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) केवी राजेंद्रनाथ रेड्डी ने बड़े पैमाने पर पीड़ितों के मोबाइल फोन बरामद करने में कड़ी मेहनत के लिए जिला पुलिस की तकनीकी विभाग को बधाई दी।

एसपी फकीरप्पा ने मंगलवार को एक पेशेवर कूरियर कंपनी के साथ मिलकर “फ्री डोर डिलीवरी” नामक एक कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम के जरिए अन्य राज्यों और जिलों के प्रभावित लोगों को खोए हुए मोबाइल फोन बिना किसी कीमत के दिए जाएंगे। एसपी ने कहा कि दूसरे राज्यों या जिलों से यहां आकर फोन ले जाने की लागत को ध्यान में रखते हुए पेशेवर कूरियर कंपनी की मदद से सीधे पीड़ितों के घर फोन भेजने के लिए यह कदम उठाया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here