Home Breaking News Maharashtra: पति की मौत की वजह पूछी तो महिला को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, पुलिस ने बचाया

Maharashtra: पति की मौत की वजह पूछी तो महिला को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, पुलिस ने बचाया

0
Maharashtra: पति की मौत की वजह पूछी तो महिला को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, पुलिस ने बचाया

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के नासिक से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक विधवा को पीटा सिर्फ इतना ही नहीं उसका चेहरा काला करके उसको जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। पुलिस ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना 30 जनवरी को नासिक शहर से 65 किलोमीटर दूर चांदवाड़ तालुका के शिवरे गांव में हुई थी।

एक अधिकारी ने कहा कि पीड़ित महिला हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी, जिसके बाद उसके पति ने उसे उसके माता-पिता के घर छोड़ दिया। वह अपनी बेटियों के साथ दो बार उनसे मिलने भी आए थे। वहीं इसके कुछ दिन बाद जब पीड़िता अपने माता-पिता के घर पर थी, तो उसके ससुराल वालों ने उसे बताया कि उसके पति ने आत्महत्या कर ली है।

अधिकारी ने कहा कि पति के अंतिम संस्कार के लिए वह अपने ससुराल आई। वहीं 30 जनवरी को मृत्यु के बाद की रस्म के दौरान, महिला ने अपने पति की मौत की परिस्थितियों पर संदेह व्यक्त किया, जिससे उसकी भाभी नाराज हो गईं। इसके बाद काफी हंगामा हुआ और गांव की ही कुछ अन्य महिलाओं ने पीड़िता के चेहरे पर कालिख पोत दी और उसे जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। 

अधिकारी ने कहा कि पुलिस की एक टीम के मौके पर पहुंचने के बाद उसे बचा लिया। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here