Home Breaking News Jammu Kashmir : राहुल की सुरक्षा में चूक पर रामबन एसएचओ सहित तीन निलंबित, विभागीय कार्रवाई के आदेश

Jammu Kashmir : राहुल की सुरक्षा में चूक पर रामबन एसएचओ सहित तीन निलंबित, विभागीय कार्रवाई के आदेश

0
Jammu Kashmir : राहुल की सुरक्षा में चूक पर रामबन एसएचओ सहित तीन निलंबित, विभागीय कार्रवाई के आदेश

[ad_1]

जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय

जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय

रामबन के एसएचओ सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक के कारण एसपी रामबन ने यह आदेश जारी किया है। 

एसपी मोहिता शर्मा के आदेशानुसार पुलिस उप महानिरीक्षक (डीकेआर) रेंज मुख्यालय बटोत की सूचना पर एसएचओ रामबन संदीप चाडक, पीएसआई मुदस्सिर अहमद और कांस्टेबल मुबशिर अहमद को निलंबित किया गया है। साथ ही इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसडीपीओ गूल निहार रंजन को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक सप्ताह के भीतर वह मामले की रिपोर्ट सौंपेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here