Home Breaking News Parliament Live: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, राज्यसभा-लोकसभा की कार्रवाई दो बजे तक स्थगित

Parliament Live: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, राज्यसभा-लोकसभा की कार्रवाई दो बजे तक स्थगित

0
Parliament Live: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, राज्यसभा-लोकसभा की कार्रवाई दो बजे तक स्थगित

[ad_1]

11:39 AM, 02-Feb-2023

हम आर्थिक मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं: खरगे 

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, सभी पार्टियों के नेताओं ने मिलकर एक फैसला लिया है कि आर्थिक दृष्टि से देश में जो घटनाएं हो रही हैं उसे सदन में उठाना है इसलिए हमने एक नोटिस दिया था। हम इस नोटिस पर चर्चा चाहते थे, लेकिन जब भी हम नोटिस देते हैं तो उसे खारिज कर दिया जाता है। उन्होंने कहा, हमने LIC, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा बाजार मूल्य खोने वाली कंपनियों में निवेश के मुद्दे पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत बिजनेस नोटिस दिया था। 

11:34 AM, 02-Feb-2023

चीन मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस 

भारत-चीन सीमा विवाद के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। इसके साथ ही उन्होंने अदाणी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर भी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित की जाने की मांग की है। 

11:27 AM, 02-Feb-2023

पीएम मोदी ने भी बुलाई बैठक

संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों की बैठक बुलाई। बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, अनुराग ठाकुर, निर्मला सीतारमण, प्रल्हाद जोशी, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, किरेन रिजिजू मौजूद रहे। 

11:25 AM, 02-Feb-2023

विपक्ष ने की बैठक

संसद की कार्रवाई शुरू होने से पहले विपक्षी दलों ने सरकार को घेरने के लिए बैठक की। राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में हुई बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय और डेरेक ओब्रायन, द्रमुक की कनिमोई, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के संजय राउत और कुछ अन्य दलों के नेता मौजूद रहे। बैठक में चीन, महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।  

11:12 AM, 02-Feb-2023

Parliament Live: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, राज्यसभा-लोकसभा की कार्रवाई दो बजे तक स्थगित

बजट पेश किए जाने के दूसरे दिन संसद की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। इसके बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here