Home Sports Team India की Border-Gavaskar ट्रॉफी में बोलती है तूती… आंकड़े देखकर पैट कमिंस एंड कंपनी के उड़ जाएंगे होश!

Team India की Border-Gavaskar ट्रॉफी में बोलती है तूती… आंकड़े देखकर पैट कमिंस एंड कंपनी के उड़ जाएंगे होश!

0
Team India की Border-Gavaskar ट्रॉफी में बोलती है तूती… आंकड़े देखकर पैट कमिंस एंड कंपनी के उड़ जाएंगे होश!

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 9 फरवरी से आमने सामने होंगी
टीम इंडिया का कंगारुओं के खिलाफ पलड़ा भारी
बॉर्डर गावस्कर सीरीज में दिखेगी रोमांचक जंग

नई दिल्ली. नए साल में श्रीलंका और न्यूजीलैंड को अपने घर में रौंदने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की नजरें अब ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) पर लग गई है. दोनों टीमों के बीच 4 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा. इस सीरीज में दोनों टीमों के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है. वर्ल्ड की नंबर वन टीम ऑस्ट्रेलिया और विश्व की दूसरे रैंक की टीम इंडिया इस बहु प्रतिक्षित सीरीज को अपने नाम करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं. इस सीरीज में अभी तक भारतीय टीम का बोलबाला रहा है.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी के लिए अच्छी खबर यह है कि भारतीय टीम 2016 से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अजेय रही है. यानी की इस दौरान उसने तीनों सीरीज अपने नाम की है. साल 1996 से से शुरू हुई इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी के तहत अभी तक 15 सीरीज का आयोजन हुआ है. इस दौरान भारत ने 9 बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है वहीं कंगारू टीम को 5 बार सीरीज में विजय हासिल हुई है वहीं एक बार सीरीज बराबरी पर खत्म हुई है.

यह भी पढ़ें:Rohit Sharma के लिए गुड न्यूज… IPL 2023 से पहले फिट हुआ मैच विनर गेंदबाज.. टीम को क्लीनस्वीप से बचाया

मिठू हैं मिताली राज तो स्मृति मंधाना हैं मैंडी… इन 7 भारतीय महिला क्रिकेटर्स के निकनेम क्या जानते हैं आप ?

7 साल में 3 बार ट्रॉफी पर किया कब्जा
पिछले 7 साल की बात करें तो भारत ने 3 बार सीरीज अपने नाम की है. साल 2016-17 में आयोजित इस सीरीज में भारत ने कंगारुओं को 2-1 से पटखनी दी थी वहीं 2018-19 और 2020-21 में भी शानदार जीत दर्ज की थी.

भारत ने आखिरी बार 2014-15 में सीरीज गंवाई थी
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले 7 सालों में 3 बार बॉर्डर-गावस्कर सीरीज जीती है. उसने 2016-17 में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था. इसके बाद 2018-19 और 2020-21 में भी बुरी तरह हराया. इससे पहले 2014-15 में टीम इंडिय ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-2 से सीरीज गंवा दी थी. भारत ने 1996-97 में सीरीज पर 1-0 से कब्जा किया था जबकि 1997-98 में उसने कंगारुओं को 2-1 से धूल चटाई थी. 1999 में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. यह आखिरी बार है जब इस ट्रॉफी के तहत 4 मैचों का आयोजन हो रहा है.

Tags: Border Gavaskar Trophy, IND vs AUS, India vs Australia

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here