Home Breaking News जम्मू-कश्मीर: एसआईए ने आतंकी फंडिंग में कई जगहों पर मारे छापे, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे

जम्मू-कश्मीर: एसआईए ने आतंकी फंडिंग में कई जगहों पर मारे छापे, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे

0
जम्मू-कश्मीर: एसआईए ने आतंकी फंडिंग में कई जगहों पर मारे छापे, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे

[ad_1]

आतंकी फंडिंग केस में कार्रवाई

आतंकी फंडिंग केस में कार्रवाई
– फोटो : ANI

विस्तार

आतंकी फंडिंग मामले में शुक्रवार को राज्य जांच एजेंसी  (SIA) ने श्रीनगर के कई जगहों पर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक इस कार्रवाई में एजेंसी को कई दस्तावेज मिले हैं। जांच कश्मीर संभाग के कई इलाकों में चल रही है।

इससे पहले जनवरी में आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित मामले में कुपवाड़ा जिले के हायहामा, क्रालपोरा, मिरनाग, लोलाब और सुलकूट इलाकों में कार्रवाई की गई थी। एजेंसी ने कार्रवाई करते हुए आतंकियों के रिश्तेदारों के घरों से मोबाइल फोन और अन्य सामग्री सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए।

एसआईयू ने न्यायालय से तलाशी वारंट हासिल करने के बाद यह कार्रवाई की थी। जिले के भीतर सक्रिय आतंकवादी तत्वों और पाकिस्तान से घुसपैठ कर आने वालों पर कार्रवाई घाटी में सक्रिय आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने की दिशा में एक कदम है।

कुपवाड़ा में करीब 8 आतंकवादियों के रिश्तेदारों के आवासीय घरों में तलाशी ली गई। जो अवैध रूप से एलओसी पार कर आतंकवादी संगठनों में शामिल हो गए थे। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here