Home Breaking News India-Russia Ties: रूसी राजदूत बोले- रूस-भारत का रक्षा सहयोग स्तर अभूतपूर्व, G20 और SCO की अध्यक्षता बड़ा अवसर

India-Russia Ties: रूसी राजदूत बोले- रूस-भारत का रक्षा सहयोग स्तर अभूतपूर्व, G20 और SCO की अध्यक्षता बड़ा अवसर

0
India-Russia Ties: रूसी राजदूत बोले- रूस-भारत का रक्षा सहयोग स्तर अभूतपूर्व, G20 और SCO की अध्यक्षता बड़ा अवसर

[ad_1]

आईसीडब्ल्यूए-रूसी परिषद वार्ता।

आईसीडब्ल्यूए-रूसी परिषद वार्ता।
– फोटो : ANI

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीडब्ल्यूए) और रूसी परिषद के बीच गुरुवार को एक वार्ता हुई। इस वार्ता में भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव भी मौजूद थे। वार्ता के दौरान रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि रूस और भारत प्लेटफार्मों और समूहों का एक नेटवर्क साझा करते हैं जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लाभ के लिए वैश्विक एजेंडे को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान विभिन्न मंचों से रूस को बाहर करने के प्रयासों के संबंध में भारत ने तटस्थ रुख अपनाया।

डेनिस अलीपोव ने कहा कि हम G20 और SCO में भारत की अध्यक्षता को इन महत्वपूर्ण संघों के एजेंडे को पेश करने के अवसर के रूप में देखते हैं। रूस भारत की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देने वाला भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है। रूसी राजदूत ने भारत और रूस के संबंधों को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि रूस और भारत का रक्षा सहयोग स्तर अभूतपूर्व है। इसका एक प्रमुख कारण रूसी उपकरणों पर भारत की स्वतंत्रता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here