[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान के गेंदबाज हसन अली ने बीपीएल में अंपायर की उतारी नकल
अंपायर की नकल उतारने वाली वीडियो हो रही वायरल
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं. बांग्लादेश में खेली जा रही टी20 लीग बांग्लादेश प्रीमियर लीग में इन दिनों पाकिस्तान के कई खिलाड़ी खेल रहे हैं. पिछले दिनों नसीम शाह का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो साथी खिलाड़ी के मोटापे का मजाक उड़ाते दिखे थे. अब तेज गेंदबाज ने अंपायर की नकल उतारी है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली का नाम अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाता है. यूएई में 2021 के सेमीफाइनल में शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर कैच टपकाने के बाद विलेन बने इस खिलाड़ी ने अब बांग्लादेश प्रीमियर लीग में फील्ड अंपायर की नकल उतारी है. मैदान पर हंसी मजाक करने के लिए जाने जाने वाले इस गेंदबाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
Hassan Ali – the umpire #Cricket #BPL2023 pic.twitter.com/3Nn7BXM0k9
— Saj Sadiq (@SajSadiqCricket) February 4, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hassan Ali
FIRST PUBLISHED : February 04, 2023, 20:53 IST
[ad_2]
Source link