Home Sports WPL का प्‍लेऑफ IPL से है एकदम जुदा…3 टीमों को मिलेगी जगह, इस तरह तय चुनी जाएंगी फाइनल 2 टीमें

WPL का प्‍लेऑफ IPL से है एकदम जुदा…3 टीमों को मिलेगी जगह, इस तरह तय चुनी जाएंगी फाइनल 2 टीमें

0
WPL का प्‍लेऑफ IPL से है एकदम जुदा…3 टीमों को मिलेगी जगह, इस तरह तय चुनी जाएंगी फाइनल 2 टीमें

[ad_1]

हाइलाइट्स

वूमेंस प्रीमियर लीग में कुल 5 टीमें हिस्‍सा लेंगी.
दिल्‍ली कैपिटल्‍स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस ने WPL टीमें खरीदी हैं.

नई दिल्‍ली. इस वक्‍त भारतीय फैन्‍स पर आगामी महिला टी20 विश्‍व कप का खुमार छाया हुआ है. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम 12 फरवरी को पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच के साथ अपने विश्‍व कप अभियान की शुरुआत करेगी. टीम इस वक्‍त मेजबान देश साउथ अफ्रीका में अपनी तैयारियों को पूरा करने में जुटी है. इसी बीच बीसीसीआई भारत में वूमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League 2023) की रूप रेख तैयार करने में जुटी है. डब्‍ल्‍यूपीएल (WPL 2023) के प्‍लेऑफ के संबंध में एक अहम जानकारी सामने आई है.

IPL में अलग होगा WPL का प्‍लेऑफ

आईपीएल में कुल 10 टीमें हिस्‍सा लेती हैं जिसमें केवल चार टीमों को ही प्‍लेऑफ में जगह दी जाती है. टॉप-2 टीमों के बीच क्‍वालीफायर-1 मुकाबला होता है जिसे जीतने वाली टीम को सीधे फाइनल में जगह मिलता है. इसके बाद एलिमिनेटर मैच नंबर-3 और नंबर-4 की टीमों के बीच खेला जाता है. इस मैच को जीतने वाली टीम क्‍वालीफायर-2 में पहुंचती है. यहां उनकी भिड़ंत क्‍वालीफायर-1 को हारने वाली टीम से होती है. इस तरह फाइनल तो टीमों का चुनाव होता है.

Border Gavaskar Trophy में कौन है सबसे कंजूस गेंदबाज? बल्‍लेबाजों को नहीं बनाने देता रन…देखें टॉप-10 लिस्‍ट

Shaheen Afridi Wedding : निकाह के बाद रोमांटिक हुए पाक पेसर….बेगम संग खिंचवाई इंटीमेंट तस्‍वीरें…आपने देखी क्‍या?

WPL में 3 टीमों को प्‍लेऑफ में जगह

वूमेंस प्रीमियर लीग में केवल 5 ही टीमें हिस्‍सा लेंगी. क्रिकबज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक इन 5 में से तीन टीमों को प्‍लेऑफ में जगह मिलेगी. प्‍वाइंट्स टेबल पर पहले स्‍थान पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में पहुंचेगी. नंबर-2 और नंबर-3 की टीमों के बीच क्‍वालीफायर मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम को फाइनल में प्रवेश मिलेगा. इस तरह फाइनल मुकाबला खेलने वाली टॉप-2 टीमों का चयन किया जाएगा.

वूमेंस प्रीमियर लीग के लिए ऑक्‍शन की प्रकिया अगले 10 दिन के अंदर होने वाली है. पहले सीजन का आयोजन फरवरी के अंत से हो सकता है. माना जा रह है कि मार्च में होने वाले आईपीएल से पहले टूर्नामेंट का अंत होगा. वूमेंस आईपीएल की एक टीम को अडानी ग्रुप ने भी खरीदा है. इसके अलावा दिल्‍ली कैपिटल्‍स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के पास भी एक डब्‍ल्‍यूपीएल टीम है.

Tags: Cricket news, Indian Womens Cricket, IPL 2023, Womens Cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here