Home Sports 6 गेंद पर 6 छक्के मारने वाले खिलाड़ी की बड़ी गलती, भारत ने जीता मैच गंवाया! सीरीज हाथ से फिसली

6 गेंद पर 6 छक्के मारने वाले खिलाड़ी की बड़ी गलती, भारत ने जीता मैच गंवाया! सीरीज हाथ से फिसली

0
6 गेंद पर 6 छक्के मारने वाले खिलाड़ी की बड़ी गलती, भारत ने जीता मैच गंवाया! सीरीज हाथ से फिसली

[ad_1]

नई दिल्ली. रवि शास्त्री (Ravi Shastri) की ऑस्ट्रेलिया से प्रतिद्वंद्विता पुरानी है. वे भारत की ओर से क्रिकेट में 6 गेंद पर 6 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर हैं. शास्त्री की कोचिंग में ही टीम इंडिया (Team India) ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती थी. भारतीय टीम ने 2 बार ऐसा किया है. एक बार फिर दोनों ही देश (IND vs AUS) सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज 9 फरवरी से शुरू हो रही है. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है और भारत को फाइनल में जगह बनाने के लिए यह मैच जीतना होगा.

टेस्ट क्रिकेट 1877 से खेला जा रहा है. लेकिन आज सिर्फ 2 ही मैच टाई पर खत्म हुए हैं. इसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया का भी एक मैच शामिल है. 1986 में मद्रास में खेला गया यह मुकाबला अंतिम ओवर तक चला था. मैच में पांचवें दिन टीम इंडिया पहले शुरुआती विकेट बचाना चाहती थी, क्योंकि उसे 348 रन का बड़ा लक्ष्य मिला था. सुनील गावस्कर और कृष श्रीकांत ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े. श्रीकांत 39 रन बनाकर आउट हुए.

गावस्कर-अमरनाथ ने की बड़ी साझेदारी
मोहिंदर अमरनाथ और सुनील गावसकर ने दूसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी करके टीम की उम्मीदों को जगह दिया. गावस्कर ने 90, अमरनाथ 51, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 42, चंद्रकांत पंडित ने 39 और रवि शास्त्री ने नाबाद 48 रन बनए. अंतिम ओवर में भारत को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे और एक विकेट हाथ में था. ऐसे में उम्मीद थी कि शास्त्री टीम को जीत दिला देंगे.

WTC final: भारत का फाइनल में पहुंचना सपने जैसा! 2 जीत से नहीं चलेगा काम, अहमदाबाद में तो…

शास्त्री को फिर नहीं मिला मौका
रवि शास्त्री अंतिम ओवर में स्ट्राइक पर थे. ऐसे में टीम की पक्की दिख रही थी. पहले उन्होंने 2 और फिर एक रन ले लिया. इस कारण वे स्ट्राइक से हट गए. अब टीम इंडिया को जीत के लिए 2 गेंद पर एक रन बनाने थे. ऑफ स्पिनर ग्रेग मैथ्यूज ने मनिंदर सिंह को एलबीडब्यू कर दिया. इस तरह से मैच टाई हो गया. यह 3 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला था. अगले दोनों मैच ड्रॉ रहे. ऐसे में भारतीय टीम सिर्फ मैच जीतने से ही नहीं चूक गई बल्कि सीरीज पर भी कब्जा करने का सुनहरा मौका खो दिया.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here