[ad_1]

विमेंस प्रीमियर लीग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विमेंस प्रीमियर लीग के पहले मेगा ऑक्शन में शामिल होने के लिए 1500 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 13 फरवरी को होने वाली नीलामी में अधिकतम 90 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। एक टीम के पर्स में 12 करोड़ रुपये होंगे और हर टीम में कम से कम 15 और अधिकम 18 खिलाड़ी होंगे। विमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन चार मार्च 2023 से 26 मार्च 2023 के बीच खेला जाएगा। सभी मैच मुंबई के ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम में होंगे।
बीसीसीआई के चीफ एग्जक्यूटिव अफसर हेमंग अमिन ने मेल में बताया है कि नीलामी के लिए चुने गए खिलाड़ियों की सूची इसी सप्ताह के अंत तक जारी की जाएगी।
[ad_2]
Source link