Home Breaking News Ramcharitmanas Row: यूनाइटेड हिंदू फ्रंट की मांग, स्वामी प्रसाद मौर्य को गिरफ्तार करे सरकार

Ramcharitmanas Row: यूनाइटेड हिंदू फ्रंट की मांग, स्वामी प्रसाद मौर्य को गिरफ्तार करे सरकार

0
Ramcharitmanas Row: यूनाइटेड हिंदू फ्रंट की मांग, स्वामी प्रसाद मौर्य को गिरफ्तार करे सरकार

[ad_1]

श्री रामचरितमानस का अपमान करने वालों के विरोध में प्रदर्शन करते यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के नेता जय भगवान गोयल और अन्य।

श्री रामचरितमानस का अपमान करने वालों के विरोध में प्रदर्शन करते यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के नेता जय भगवान गोयल और अन्य।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी-बिहार में रामचरितमानस पर उठे विवाद की लपटें अब राजधानी दिल्ली तक पहुंचती दिख रही हैं। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने रविवार को एक बड़ा प्रदर्शन कर रामचरितमानस और तुलसीदास का अपमान करने को देश और भारतीय संस्कृति का अपमान बताया। संगठन ने मांग की है कि रामचरितमानस की प्रतियां जलाने वालों और उस पर आपत्तिजनक बयानबाजी करने वाले नेताओं को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। 

यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के नेता जय भगवान गोयल ने कहा कि रामचरितमानस केवल एक पुस्तक नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। जो लोग हिंदू धर्म का पालन नहीं करते हैं, वे भी रामचरितमानस का सम्मान करते हैं। ऐसे में कुछ लोगों के द्वारा रामचरितमानस को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी करना देश के करोड़ों हिंदुओं का अपमान करने वाला है। इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।  

फ्रंट ने श्री रामचरितमानस की प्रतियां जलाने और हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ का अपमान करने के विरोध में विशाल मशाल जुलूस निकाला। जय भगवान गोयल ने कहा कि हिंदुओं के श्रेष्ठतम धार्मिक ग्रंथ का अपमान एक सोची समझी साजिश के तहत हिंदुओं को जात-पात में बांटने के उद्देश्य को लेकर किया जा रहा है और इस पर तत्काल प्रतिबंध लगना चाहिए। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here