[ad_1]
हाइलाइट्स
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में स्मिथ बनाम अश्विन का फैन्स को इंतजार
भारतीय स्पिनरों से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बनाया प्लान
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने आगामी बॉर्डर गावस्कर सीरीज में भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के खतरे से निपटने के लिए खास तरीका अपनाया है. पैट कमिंस के नेतृत्व वाली टीम ने बड़ौदा के स्पिनर महेश पिठिया को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को प्रैक्टिस करवाने के लिए चुना है, लेकिन अश्विन के इस डुप्लीकेट ने प्रैक्टिस के पहले ही दिन कंगारुओं की पोल पट्टी खोलकर रख दी है. महेश पिठिया को अश्विन का डुप्लीकेट कहा जाता है. महेश पिठिया ने अब तक केवल चार फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, लेकिन उनका एक्शन अश्विन से मिलता है. यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें भारत के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले नेट गेंदबाज के रूप में चुना है.
हालांकि, महेश पिठिया ने ऑस्ट्रेलिया के ट्रेनिंग सेशन के अंदर की खबर बता दी है. महेश की दी हुई यह खबर भारतीय खेमे के लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, बड़ौदा युवा स्पिनर ने खुलासा किया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई उप-कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पहले दिन ही 5-6 बार आउट किया था. पिठिया ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में बताया, ”मैंने पहले ही दिन स्टीव स्मिथ को 5 से 6 बार आउट किया नेट्स में.”
अश्विन बनाम स्मिथ, क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ वर्तमान में स्पिन के खिलाफ दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं. स्मिथ को भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा माना जाता है. ऑस्ट्रेलिया का स्टार बैटर भारत के खिलाफ बल्लेबाजी का लुत्फ उठाता है. उन्होंने भारत के खिलाफ अब तक 8 शतक जड़े हैं, इनमें से 3 तो भारत में ही आए हैं. वहीं, दूसरी तरफ भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के खिलाफ रेड बॉल में कहर बरपाते हैं. अगर हम आंकड़ों पर नजर डालें तो अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 टेस्ट खेले हैं, जिनमें उनके नाम 89 विकेट दर्ज हैं, जो किसी एक किसी देश के खिलाफ टेस्ट में उनके लिए सबसे ज्यादा है. भारतीय सरजमीं पर संख्या और भी बेहतर है, क्योंकि अश्विन के नाम आठ मैचों में 50 विकेट हैं.
एयरपोर्ट पर अपने से 6 साल छोटे क्रिकेटर को दे बैठीं दिल, भेष बदल पहुंची घर, चॉकलेट से पकड़ी गई चोरी
स्मिथ को 6 बार पवेलियन लौटा चुके अश्विन
अश्विन ने भले ही कहा हो कि अक्षर पटेल स्टीव स्मिथ के लिए सबसे बड़ी परेशानी खड़ी करने वाले हैं, लेकिन पिछले रिकॉर्ड से यह साफ है कि भारतीय ऑफ स्पिनर फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पर मानसिक रूप से दबाव बनाते हैं. अश्विन और स्मिथ का सामना 24 टेस्ट पारियों में हुआ है. इनमें से 6 बार भारतीय स्पिनर ने कंगारू बैटर को आउट किया है. अश्विन टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिनके नाम पर कुल 449 विकेट हैं.
भारतीय स्पिनर को तवज्जो नहीं दे रहे अश्विन
वहीं, दूसरी तरफ स्टीव स्मिथ का कहना है कि वह अश्विन को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं. स्मिथ से जब पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया की टीम अश्विन को लेकर जरूरत से ज्यादा सोच रही है तो उन्होंने कहा, ”हमने कई ऑफ स्पिनर के खिलाफ अभ्यास किया है और महेश उनमें से एक हैं. वह अश्विन की शैली में गेंदबाजी करते हैं. हम चीजों को ज्यादा नहीं सोच रहे हैं. अश्विन बेहतरीन गेंदबाज हैं. लेकिन हमारे पास उनका मुकाबला करने का प्लान है.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Ravichandran ashwin, Steve Smith
FIRST PUBLISHED : February 08, 2023, 11:13 IST
[ad_2]
Source link