Home Breaking News Parliament Live: राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, भाजपा सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी

Parliament Live: राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, भाजपा सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी

0
Parliament Live: राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, भाजपा सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी

[ad_1]

11:06 AM, 08-Feb-2023

संसद में TMC सांसद महुआ मोइत्रा के असंसदीय भाषा पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि उनका व्यवहार ही ऐसा है। वे जिस पार्टी में हैं उनके लिए यह मुद्दा नहीं है, वे चाहते हैं कि इस पर चर्चा की जाए। उन्हें समाचार में बने रहना है इसके लिए वे लक्ष्मण रेखा को पार कर जाते हैं।

09:51 AM, 08-Feb-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपना जवाब देंगे। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को अदाणी मामले को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला था।

09:49 AM, 08-Feb-2023

बीआरएस (पुराना नाम टीआरएस) के राज्यसभा सांसद के केशव राव ने अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी समूह की अन्य कंपनियों पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर चर्चा की मांग करते हुए नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

09:07 AM, 08-Feb-2023

भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी पर सदन की अवमानना के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि राहुल ने पीएम मोदी पर निराधार आरोप लगाए। उन्होंने कोई तथ्य भी प्रस्तुत नहीं किए। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

09:05 AM, 08-Feb-2023

Parliament Live: राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, भाजपा सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी

अदाणी-हिंडनबर्ग मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में आज फिर हंगामे के आसार हैं। इस बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने विशेषाधिकार के तहत कार्रवई की मांग की है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here