[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आगाज 9 फरवरी से हो रहा है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा.
नागपुर. भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार (9 फरवरी) से नागपुर में शुरू हो रहे पहले टेस्ट में शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में उपकप्तान केएल राहुल पर तरजीह दी जानी चाहिए. शास्त्री ने कहा कि उपकप्तानी का मतलब यह नहीं होना चाहिए कि टीम में जगह सुरक्षित है जबकि शुभमन गिल जैसा बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो. पूर्व हरफनमौला ने कहा कि पांचवें नंबर पर कोई सूर्यकुमार यादव के आसपास भी नहीं है और उन्हें इसी क्रम पर उतारना चाहिए.
उन्होंने कहा, ”शुभमन या राहुल के चयन का फैसला टीम प्रबंधन पर निर्भर करता है. फॉर्म काफी मायने रखता है जब कोई इतना शानदार प्रदर्शन कर रहा हो.” उन्होंने कहा, ”मैने नेट्स पर गिल और राहुल को करीब से देखा है. अगर कड़ा फैसला लेना भी पड़े तो. मैं फुटवर्क देखता हूं, टाइमिंग देखता हूं. अगर गिल को राहुल पर तरजीह देनी पड़े तो देनी चाहिए. आपको देखना होगा. मैं यह नहीं कहता कि उपकप्तान होने के कारण राहुल का चयन तय है.”
बॉलीवुड हसीनाओं से जुड़ा क्रिकेटरों का नाम, शादी तक नहीं पहुंचा रिश्ता, एक तो बनी बिन ब्याही मां
भारत में अनुकूल पिचें बनाने को लेकर ऑस्ट्रेलिया में चर्चा गर्म है लेकिन शास्त्री ने कहा कि घरेलू मैदान का फायदा लेने में कोई बुराई नहीं है. उन्होंने कहा, ”अगर कोई मुझसे पूछे कि कैसी पिच चाहिये. क्या अपेक्षा है. मैं यही कहूंगा कि टॉस हारने पर भी गेंद पहले ही सत्र से टर्न लेने लगे. मैं एक कोच होने के नाते बस यही सोचूंगा कि ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से कैसे हराना है.”
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर की हिंदुस्तानी पत्नी, कथक कर सास को मनाया, फिर ले पाई सात फेरे
पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को अपने काम को बखूबी अंजाम देना होगा. उन्होंने कहा, ”मैं करिश्मा देखना चाहता हूं. कुलदीप यादव को करना होगा. अगर आप टॉस हार जाते हैं और विकेट टर्न नहीं ले रही है तो कुलदीप जैसा गेंदबाज कारगर साबित होगा. जब उंगली के स्पिनर को मदद नहीं मिल रही है तो लेग स्पिनर को कमाल दिखाना चाहिए.”
उन्होंने कहा, ”भारत को 4-0 से जीतने के बारे में सोचना चाहिए. हम अपने देश में खेल रहे हैं. मैंने टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया का दो बार दौरा किया है और मुझे पता है कि क्या होता है.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, KL Rahul, Ravi shastri, Shubman gill
FIRST PUBLISHED : February 08, 2023, 20:20 IST
[ad_2]
Source link