Home Sports अश्विन पर रणनीति बनाते रह गए कंगारू, कमबैक मास्‍टर ने उड़ाए तोते…नागपुर में जीत पक्‍की!

अश्विन पर रणनीति बनाते रह गए कंगारू, कमबैक मास्‍टर ने उड़ाए तोते…नागपुर में जीत पक्‍की!

0
अश्विन पर रणनीति बनाते रह गए कंगारू, कमबैक मास्‍टर ने उड़ाए तोते…नागपुर में जीत पक्‍की!

[ad_1]

हाइलाइट्स

नागपुर टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम पहले दिन 177 रन पर ऑलआउट हो गई.
जवाब में टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक 77/1 रन बना लिए हैं.

नई दिल्‍ली. नागपुर टेस्‍ट के साथ आज भारत और ऑस्‍ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच चार मैचों की टेस्‍ट सीरीज का आगाज हो गया है. पहले दिन के खेल के दौरान पूरी तरह से भारत ने लीड किया. पैट कमिंस (Pat Cummins) की कप्‍तानी वाली कंगारू टीम महज 177 रन पर ही ऑलआउट हो गई. जवाब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने फिफ्टी लगाई. भारत का स्‍कोर 24 ओवर बैटिंग करने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 77 रन रहा. रोहित एंड कंपनी अभी भी ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के स्‍कोर से 100 रन पीछे है. इस मैच में भारतीय स्पिनर्स का बोलबाला रहा. रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने मिलकर कुल 10 में से आठ ऑस्‍ट्रेलियाई बैटर्स को पवेलियन भेजा.

अश्विन से डरा हुआ था ऑस्‍ट्रेलिया

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आने से पहले ही रविचंद्रन अश्विन को लेकर खौंफ में थी. ऐसा होना लाजमी भी है क्‍योंकि वर्ल्‍ड के टॉप क्‍लास स्पिनर्स में उनका नाम आता है. भारत के स्पिन को मदद करे वाले ट्रैक पर वो और भी घातक साबित होते हैं. यही वजह है कि पेट कमिंस एंड कंपनी ने भारत आते ही अपने खेमे में एक डुप्लिकेट अश्विन को भी बुलाया. एक ऐसा भारतीय गेंदबाज ऑस्‍ट्रेलियाई खेमे में ऑस्‍ट्रेलियाई बैटर्स को प्रैक्टिस कराता दिखा जो हू ब हू अश्विन के एक्‍शन और स्‍टाइल से गेंदबाजी करता है.

क्रिकेट की दीवानी बॉलीवुड बाला…IPL मैच दिखा-दिखाकर ब्‍याह रचा डाला…बेहद फिल्‍मी है सुपरस्‍टार की लव स्‍टोरी

अमीर क्रिकेटर्स की टॉप-5 लिस्‍ट में नहीं हैं रोहित शर्मा…महज 1 मैच खेलने वाला पाक बैटर विराट से कोसो आगे

अश्विन पर तैयारी का मिला फायदा

अश्विन ने इतनी तैयारी का फायदा ऑस्‍ट्रेलियाई बैटर्स को मिला भी. भारत का ये स्‍टार स्पिनर शुरुआत में विकेट निकालने क लिए जूझता रहा. अपने पहले 10 ओवरों के दौरान अश्विन विकेट से महरूम रहे. 54वें ओवर में एलेक्‍स कैरी को बोल्‍ड कर उन्‍होंने अपना पहला विकेट निकाला. इसके बाद अश्विन को मैच में ऑस्‍ट्रेलिया के पुछल्‍ले बैटर्स के दो और विकेट भी मिले.

कमबैक मास्‍टर ने उड़ा दिए तोते

इस मैच में रवींद्र जडेजा भारतीय टीम में कमबैक कर रहे थे. वो लंबे समय से चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर थे. जड्डू ने वापसी के साथी ही ऑस्‍ट्रेलियाई बैटर्स के तोते उड़ा कर रख दिए. जडेजा ने कुल पांच विकेट निकाले. खास बात यह है कि बेहद घातक नजर आ रहे स्‍टीव स्मिथ और मार्नस लैबुशेन को जड्डू ने ही अपनी फिरकी के जाल में फंसाकर चलता किया. ऑस्‍ट्रेलियाई टीम सिर्फ और सिर्फ अश्विन पर ही अपना फोकस करके बैठी थी. इनकी हिटलिस्‍ट में दूसरे स्‍थान पर अक्षर पटेल थे जो बीते कुछ समय से टेस्‍ट में अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं. जडेजा को लेकर कंगारुओं ने कोई रणनीति नहीं बनाई थी. यही वजह है कि इस फिरकी गेंदबाज ने मेहमानों की खाट खड़ी कर दी.

Tags: Border Gavaskar Trophy, IND vs AUS, India vs Australia, Ravichandran ashwin, Ravindra jadeja

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here