[ad_1]
हाइलाइट्स
नागपुर टेस्ट में भारतीय स्पिनर्स ऑस्ट्रेलिया पर हावी रहे.
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 177 रन पर ही थम गई.
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच नागपुर में पहला दिन टीम इंडिया के लिए शानदार रहा. पहले भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान टीम के छक्के छुड़ा दिए. उसके बाद बैटिंग से भी भारत की शुरुआत अच्छी रही थी. पहले दिन पूरी तरह से भारतीय स्पिनर्स का बोलबाला रहा. रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और अश्विन (R Ashwin) की जोड़ी ने पूरी टीम को ध्वस्त कर दिया.
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने जबरदस्त वापसी का अंदाज दिखाया. उन्होंने स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन की जोड़ी को पवेलियन भेज कर मेहमान टीम की कमर तोड़ दी. दोनों ही बैटर भारत के लिए काफी आक्रमाक साबित हो सकते थे. इस बीच सोशल मीडिया पर आर अश्विन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें अश्विन कुछ उस तरह के इशारे करते नजर आ रहे हैं, जैसे वह लाबुशेन पर मंत्र पढ़ रहे हों.
अश्विन ने गोल-गोल घुमाई उंगलियां
आर अश्विन वीडियो में गोल-गोल उंगलिया घुमाते नजर आ रहे हैं. उनका रिएक्शन देखने के बाद मार्नस लाबुशेन भी हंसते दिखे. दरअसल, अश्विन कीपर को इशारों में अपनी रणनिती के बारे में बता रहे थे. अश्विन ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. वहीं, जडेजा ने 5 विकेट अपने नाम किए.
— Anna 24GhanteChaukanna (@Anna24GhanteCh2) February 9, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, R ashwin, Team india
FIRST PUBLISHED : February 09, 2023, 22:03 IST
[ad_2]
Source link