Home Breaking News Filmy Wrap: OTT पर भी हुई स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत और शहनाज को बॉयफ्रेंड की तलाश, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Filmy Wrap: OTT पर भी हुई स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत और शहनाज को बॉयफ्रेंड की तलाश, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

0
Filmy Wrap: OTT पर भी हुई स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत और शहनाज को बॉयफ्रेंड की तलाश, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

[ad_1]

मनोरंजन की दुनिया में हर दिन फिल्मों और सेलेब्स से जुड़ी खबरें आती रहती हैं। फैंस को भी बेसब्री से अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स का इंतजार रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज पूरे दिन मनोरंजन जगत में क्या-क्या हुआ।

मनोरंजन की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आए है। लीजेंड म्यूजिक कंपोजर बर्ट बछराच का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। बर्ट बछराज ने अपने म्यूजिक से एक अलग मुकाम हासिल किया था। उन्होंने न सिर्फ ग्रैमी बल्कि ऑस्कर भी अपने नाम किए हैं। उन्हें ‘डू यू नो द वे टू सैन जोस’, ‘वॉक ऑन बाय’ और कई अन्य हिट गानों के लिए जाना जाता है। कंपोजर के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस और सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

दुखद: ग्रैमी और ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर बर्ट का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

 

‘बिग बॉस 16’ के फिनाले वीक का हर दिन बिग बॉस और भी ज्यादा मुश्किल बनाने में लगे हैं। रोज आते नए-नए ट्विस्ट लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट्स की जर्नी दिखाने के बाद बिग बॉस शो में एक और ट्विस्ट लाने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, शो में एक ऐसे खतरे की एंट्री होने जा रही है, जो सभी घरवालों की आंखें खुली की खुली छोड़ने वाला है। यह कोई टास्क होगा या कोई नया शख्स…..चलिए बताते हैं आपको।


Bigg Boss 16: फिनाले से ठीक पहले ‘बिग बॉस 16’ में नए ‘खतरे’ ने दी दस्तक, इस शख्स की एंट्री देख सभी रह गए दंग

जीवन किसी के जाने से समाप्त नहीं होता है। हमारे चारों तरफ खुशियां है बस उसे समझना है और जिंदगी को एक नए सिरे से जीने की कोशिश करनी है। टॉम हैंक्स की फिल्म ‘ए  मैन कॉल्ड ओट्टो’ की बात करें तो फिल्म की कहानी इसी भाव के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म में टॉम हैंक्स ने 63 वर्षीय ओट्टो एंडरसन का किरदार निभाया है। ओट्टो एंडरसन एक स्टील कंपनी में काम करता है और वहां से सेवानिवृत होने के बाद आत्महत्या का प्रयास करता है लेकिन हर बार किसी ना किसी वजह से बच जाता है। यह  फिल्म  स्वीडिश लेखक फ्रेड्रिक बैकमैन के उपन्यास ‘ए मैन कॉल्ड ओव’ पर आधारित है। इस पर पहले भी साल 2015 में एक स्वीडिश में फिल्म ‘ए मैन कॉलेड ओव’ बन चुकी है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।फिल्म को आलोचकों ने भी खूब सराहा और यह फिल्म ऑस्कर तक पहुंचने में कामयाब रही थी।

A Man Called Otto Review: टॉम हैंक्स ने अपने अभिनय से फिर चौंकाया, इस बार पेश की ये रोचक कहानी

राखी सावंत इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में जहां एक्ट्रेस की मां का निधन हुआ था, तो उसके बाद से ही वह पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने आदिल के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद आदिल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। राखी ने आदिल पर डेढ़ करोड़ के गबन और घरेलु हिंसाओं की धाराओं में केस दर्ज कराया है। अब ऐसे में राखी के एक्स हसबैंड रितेश सिंह का बयान सामने आया है।

Rakhi Sawant: आदिल को लेकर राखी के एक्स हसबैंड का चौंकाने वाला बयान, बोले- वह हर चीज पर जमाना चाहता था कब्जा

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here