[ad_1]

जान्हवी कपूर-जूनियर एनटीआर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जान्हवी कपूर इंडस्ट्री के चर्चित स्टारकिड्स में शुमार हैं। फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू करने वाली जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अब जल्द ही वह साउथ सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। बता दें कि पिछले काफी वक्त से जान्हवी के साउथ डेब्यू की खबरें मीडिया की सुर्खियों में हैं। हालांकि, बीते दिनों जान्हवी के पिता बोनी कपूर ने उनके साउथ डेब्यू से इनकार किया था। अब एक बार फिर जान्हवी के साउथ डेब्यू की खबरें सामने आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि जान्हवी की जोड़ी एक्टर जूनियर एनटीआर के साथ जमेगी।
[ad_2]
Source link