Home Breaking News Comic Con India 2023: सिद्धांत चतुर्वेदी ने बुरी नजर हटाने को भांजी तलवार, राज और डीके पहुंचे ‘फर्जी’ के प्रचार में

Comic Con India 2023: सिद्धांत चतुर्वेदी ने बुरी नजर हटाने को भांजी तलवार, राज और डीके पहुंचे ‘फर्जी’ के प्रचार में

0
Comic Con India 2023: सिद्धांत चतुर्वेदी ने बुरी नजर हटाने को भांजी तलवार, राज और डीके पहुंचे ‘फर्जी’ के प्रचार में

[ad_1]

मुंबई में आयोजित हुए इस साल के कॉमिक कॉन इंडिया में कार्टून किरदारों के प्रशंसकों का भारी सैलाब देखा गया है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान दो दिन के दरम्यान करीब 40 हजार लोग यहां पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय कलाकारों में टैरिन, डैन पैरेंट, यानिक पैक्वेट, अभिजीत किनी और भारतीय कलाकारों में स्टैंडअप कॉमेडियन रोहन जोशी और साहिल शाह ने खासतौर से अपने हुनर दिखाए। निशांत सूरी की स्टैंडअप कॉमेडी को यहां खूब तालियां मिलीं। इस बीच यहां हिंदी फिल्म सितारों में ऐसे कलाकार भी नजर आए जिनका करियर डांवाडोल चल रहा है।



कॉमिक कॉन इंडिया का दो दिवसीय कार्यक्रम जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। कॉमिक कॉन इंडिया ने डीसी स्टूडियो और वार्नर ब्रदर्स (शाजम और बार्बी), मार्वल इंडिया (एंट मैन), यूनिवर्सल पिक्चर्स (फास्ट एक्स), ऑडिबल (सैंडमैन) से कुछ रोमांचक अनुभव के साथ मुंबई में सभी उपस्थित लोगों के लिए इसे यादगार बना दिया। हैरी पॉटर, सेलियो (एनीमे मर्च), एनीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला क्रंच रोल, बंदाई नमको लोगों को खूब भाया।


बॉलीवुड कलाकारों में से नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने पॉडकास्ट ‘सोशल डिस्टेंसिंग’ के जरिए प्रशंसकों का मजमा जुटाने की कोशिश की। इस अवसर पर अंगद बेदी ने कहा, ‘कॉमिक कॉन मुंबई में होना और पॉप संस्कृति के प्रति उत्साही लोगों के इस अद्भुत समुदाय का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है, मैं यहां आकर और कॉमिक्स और पॉप संस्कृति के लिए अपने प्यार को सभी के साथ साझा करने में सक्षम होने के लिए रोमांचित हूं।’ 


वहीं अपने आने वाली फिल्म ‘पिप्पा’ की रिलीज की बाट जोह रहे अभिनेता ईशान खट्टर ने यहां एक विशेष सत्र की मेजबानी की। ईशान खट्टर ने कहा, ‘यह मेरा पहला कॉमिक कॉन है, और यह सबसे अच्छी पार्टी की तरह दिखता है जिसे मैं इन सभी वर्षों से याद कर रहा हूं। यह बहुत अच्छा लग रहा है, और मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मैं बस इस सभी अराजकता के बीच कूदना चाहता हूं और कुछ कॉमिक चुनना चाहता हूं अगर मैं वास्तव में अन्य चीजों के साथ कर सकता हूं।’

Akshay Kumar: टाइगर के साथ चैलेंज करना खिलाड़ी कुमार को पड़ा भारी, पोस्ट साझा कर बोले- रोज हो रही फिजियोथेरेपी


हिंदी सिनेमा में जोर शोर से पदार्पण करने वाले अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी भी यहां तलवार भांजते नजर आए। सिद्धांत चतुर्वेदी के मुताबिक, ‘ प्रशंसकों से मिलने और कॉमिक्स व पॉप संस्कृति की दुनिया का जश्न मनाने का यह एक शानदार अवसर है। मैं हमेशा सुपर हीरो का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और बचपन से ही कॉमिक बुक्स और पॉप कल्चर का आनंद लेता रहा हूं। उनके पास तब इतनी बड़ी फिल्में नहीं थीं लेकिन मैंने लगभग हर एनिमेटेड सीरीज देखी है, जिसके बारे में आप सोच सकते हैं, और मैं अभी भी इसके साथ चलने में कामयाब रहा हूं और इसके लिए मेरा प्यार मजबूत बना हुआ है।’ 

Bollywood: हॉलीवुड मूवी के ऑफर रिजेक्ट कर चुके हैं ये बॉलीवुड स्टार, एक ने तो ठुकरा दी थी ऑस्कर विजेता फिल्म


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here