Home Breaking News Tata: एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट खरीदेगी टाटा; पीएम मोदी ने दी बधाई, फ्रांस के राष्ट्रपति को भी कहा शुक्रिया

Tata: एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट खरीदेगी टाटा; पीएम मोदी ने दी बधाई, फ्रांस के राष्ट्रपति को भी कहा शुक्रिया

0
Tata: एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट खरीदेगी टाटा; पीएम मोदी ने दी बधाई, फ्रांस के राष्ट्रपति को भी कहा शुक्रिया

[ad_1]

PM Modi

PM Modi
– फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से न्यू एयर इंडिया-एयरबस साझेदारी के शुभारंभ में शामिल हुए। इस दौरान टाटा संस के चेयरमैन ने कहा कि हमने एयरबस के साथ खास रिश्ता बनाया है। मुझे यह एलान करते हुए खुशी हो रही है कि हमने एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट खरीदने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

कार्यक्रम से जुड़ने के लिए मेरे मित्र इमैनुएल मैक्रॉन को धन्यवाद: पीएम

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं एयर इंडिया-एयरबस को इस लैंडमार्क समझौता के लिए बधाई देता हूं। इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए मेरे मित्र इमैनुएल मैक्रॉन को मैं विशेष रूप से धन्यवाद करता हूं। यह महत्वपूर्ण डील भारत और फ्रांस के गहरे संबंधों के साथ-साथ भारत के नागरिक उड्डयन की सफलताओं को भी दर्शाती है।

देश के सुदूर हिस्से भी एयर कनेक्टिविटी से जुड़ रहे हैं: पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि हम क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के माध्यम से देश के सुदूर हिस्से भी एयर कनेक्टिविटी से जुड़ रहे हैं, जिससे लोगों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है। भारत की मेक इन इंडिया – मेक फॉर द वर्ल्ड विजन के तहत एयरोस्पेस मैन्यूफैक्चरिंग में अनेक नए अवसर खुल रहे हैं।

फ्रांस के साथ रिश्तों पर कही यह बात

उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर और बहुपक्षीय प्रणाली की स्थिरता और संतुलन सुनिश्चित करने में भारत-फ्रांस भागीदारी प्रत्यक्ष भूमिका निभा रही है। चाहे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता का विषय हो या वैश्विक खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रणाली, भारत और फ्रांस साथ मिलकर सकारात्मक योगदान दे रहे हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here