[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा
दूसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया के धाकड़ बैटर की नहीं होगी वापसी
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में धमाकेदार आगाज किया. नागपुर में हुए पहले टेस्ट को रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने महज 3 दिन में ही जीत लिया. दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा. इस मैच से पहले स्टार बैटर श्रेयस अय्यर की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट आया है. अय्यर का दिल्ली टेस्ट में खेलना मुश्किल दिख रहा है.
श्रेयस को पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज के दौरान पीठ में चोट लग गई थी. इसी वजह से वो नागपुर टेस्ट नहीं खेल पाए थे. वो फिलहा, नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. अब उनकी इंजरी को लेकर ये जानकारी आई है कि वो मैच फिट नहीं हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें सीधे टेस्ट मैच में उतारने का जोखिम नहीं लेना चाहता है.
अय्यर को मैच फिटनेस हासिल करनी होगी
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेयस अय्यर फिलहाल, बैंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपने रिहैब से गुजर रहे हैं. लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए बीसीसीआई ने जो मापदंड तय किए हैं, उसके मुताबिक अय्यर को टीम इंडिया में वापसी से पहले अपनी मैच फिटनेस साबित करने के लिए एक घरेलू मैच खेलना होगा.
जिस तरह रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम में वापसी से पहले रणजी ट्रॉफी मैच खेला था.इसलिए श्रेयस अय्यर को सीधे टेस्ट मैच में नहीं उतारा जा सकता है. क्योंकि उन्हें एक दिन में 90 ओवर फील्डिंग करनी होगी और जरूरत पड़ने पर लंबे वक्त तक बैटिंग भी करनी पड़ सकती है.
8 साल तक रही टीम इंडिया से दूर, 3 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाईं, ब्रेट ली की फैन एक झटके में बनी करोड़पति
श्रेयस अय्यर को रणजी चैंपियन मध्य प्रदेश और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच 1 से 5 मार्च तक होने वाले ईरानी कप मैच में खेलने के लिए कहा जा सकता है. अगर अय्यर नहीं खेलते हैं तो सूर्यकुमार यादव को एक और मौका मिल सकता है. नागपुर टेस्ट में सूर्यकुमार ने डेब्यू किया था. लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Shreyas iyer, Suryakumar Yadav, Team india
FIRST PUBLISHED : February 14, 2023, 07:01 IST
[ad_2]
Source link