[ad_1]

कानपुर देहात में झोपड़ी में आल लगने से मां-बेटी की मौत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात में मैथा तहसील के मड़ौली गांव में जो कुछ हुआ उसे हादसा नहीं हत्या की कहेंगे। प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने गई थी। उसी दौरान आग लगने से प्रमिला दीक्षित और उनकी बेटी नेहा उर्फ शिवा की कब्जे वाले स्थान पर बनी झोपड़ी में जलकर मौत हो गई।
गांव के लोगों के साथ जिन कंधों पर जिंदगी बचाने की जिम्मेदारी थी वह भी वीडियो बनाते रहे। मां-बेटी की मौत के बाद मामले की लीपापोती का प्रयास शुरू हुआ। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बिना जांच के मातहतों के कहे अनुसार बयान दे दिया कि मां-बेटी ने खुद आग लगा ली है।
इसी तरह का बयान डीएम नेहा जैन की तरफ से भी आया। अगर दोनों ने आग लगाई भी तो अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान मौजूद प्रशासनिक टीम ने उन्हें क्यों नहीं बचाया। गुनाहगार वह भी है जो तमाशा देखते रहे। वीडियो बनाते रहे और दो जिंदगियां जलती रहीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
[ad_2]
Source link