[ad_1]

यूक्रेनी बच्चे(फाइल)
– फोटो : Social Media
विस्तार
रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में लगभग 6,000 यूक्रेनी बच्चों को कैद होने की खबर सामने आ रही है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक यूएस समर्थित रिपोर्ट के हवाले से इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, इन बच्चों को पालने का उद्देश्य उन्हें पुतिन की सेना के द्वारा राजनीतिक शिक्षा देकर ब्रेनवॉश करना हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि येल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कम से कम 43 शिविरों और सुविधाओं की पहचान की है जहां यूक्रेनी बच्चों को रखा गया है जो यूक्रेन पर फरवरी 2022 के आक्रमण के बाद से मास्को द्वारा संचालित बड़े पैमाने पर व्यवस्थित नेटवर्क का हिस्सा थे।
[ad_2]
Source link