[ad_1]

आईसीसी ने भारी कन्फ्यूजन पैदा कर दिया है
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत को तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बनाने के कुछ ही घंटों बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने यू-टर्न ले लिया है। आईसीसी ने बुधवार को भारत को टेस्ट में नंबर वन पोजिशन दिया था। वनडे और टी20 में भारत पहले ही नंबर वन पर है। ऐसे में टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में पहले स्थान पर पहुंच गई थी। अब आईसीसी ने फिर से इसमें अपडेट करते हुए टेस्ट में भारत को पहले स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले टेस्ट में हार के बावजूद नंबर वन टीम बन गई है।
बुधवार सुबह भारतीय टीम टेस्ट में नंबर वन टीम बन गई थी (फोटो क्रेडिट: ICC वेबसाइट)
[ad_2]
Source link